Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

उड़ीसा से तस्करी कर गांजे की सप्लाई नोएडा एनसीआर में करने वाला तस्कर गिरफ्तार, लाखों कीमत का गांजा बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा के कोतवाली पुलिस 63 ने मादक द्रव्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपित अपने साथियो के साथ मिलकर नोएडा एनसीआर में गांजा की सप्लाई किया करते थे. इसके लिए स्विफ्ट कार का इस्तेमाल गांजे की तस्करी और सप्लाई के लिए करता था, जिसे पुलिस सीज कर दिया है.

कोतवाली पुलिस 63 पुलिस के गिरफ्त में खड़ा विशाल पुत्र तेजपाल एक शातिर किस्म का गांजा तस्कर है. जिसके तार उड़ीसा के गाजा तस्करो के साथ जुड़े हैं. विशाल उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई लेकर आता था. माध्यम से दिल्ली और एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया पुलिस को मिली एक इनपुट के बाद विशाल को मेट्रो पिलर नं.-36 के पास से गिरफ्तार किया गया है।एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि विशाल के पास से 20 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये है. विशाल अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर नोएडा सहित समस्त एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करता था। इसके लिए स्विफ्ट कार इस्तेमाल गांजा तस्करी में इस्तेमाल किया जाता था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने एक नाइजीरियन महिला को अफ़्रीकी कंपनी के 840 बियर कैन के साथ गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

देश भर में साइबर हैल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निवारण करने में पहले पायदान पर पहुंचा हरियाणा

Ajit Sinha

इंजीनियर युवराज की मौत मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 बिल्डर्स पर जल और वायु प्रदूषण एक्ट के तहत नई FIR दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x