Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास शाम को छात्रों के दो गुट खाना खाने को लेकर हुई बहस के बाद आपस में भिड़ गए। इस मारपीट का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट में एक गुट के दो छात्रों को चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल में उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों छात्र गुटों के बीच आपस हो रही मारपीट के वीडियो में देखा जा सकता है जिसके हाथ में जो आया वह उसी से वार करता नज़र आ रहा है. मारपीट में एक गुट के दो छात्रों को चोट आई है। जिन दो छात्रों को चोट आई है पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है.नोएडा जोन के एडीसीपी रण विजय सिंह ने बताया कि रविवार शाम को तरुण और असद सहित कुछ लोग एक स्टाल पर खाना खा रहे थे तभी कुछ अन्य छात्र भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच खाना खाने के लिए टेबल पर बैठने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी। इस दौरान छात्रों के एक दल ने असद और तरुण को पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दोनों छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों घायल छात्रों को उपचार कराया है और घायल छात्रों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने वहां के सांसद राहुल कुमार सहित पुलिस मुख्यालय का किया दौरा।

Ajit Sinha

3 महिलाएं सहित ओयो होटल के मैनेजर, एजेंट व ग्राहक को वेश्यावृत्ति के मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने किया अरेस्ट   

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय लूटेरे और वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पाँच बदमाश अरेस्ट, 16 वाहनों और सात मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x