Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

सहकारी समिति की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने की एवज में 2,500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने रेवाड़ी जिले में तैनात सहकारी समिति के सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देबू कोऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड, पाली की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी एवं एसीबी को शिकायत दी थी कि सहकारी समिति में तैनात सब-इंस्पेक्टर विक्रांत उसकी सोसायटी की प्रोसीडिंग बुक का सत्यापन करने के बदले अवैध रूप से रिश्वत मांग रहा है। आरोपित ने शुरुआत में 2,500 रुपये देने और शेष राशि काम पूरा होने के बाद देने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी की रेवाड़ी यूनिट ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान आरोपित सब-इंस्पेक्टर विक्रांत को शिकायतकर्ता से 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर नंबर 48, दिनांक 18 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

घर में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला विना की हत्या लूट के इरादे से की गई थी, पुलिस ने आरोपित को किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तोशाम पुलिस स्टेशन का किया औचक निरीक्षण,5 लाख रूपए देने की घोषणा की।

Ajit Sinha

महिला लिव इन पार्टनर की किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक में उसकी सनसनीखेज हत्या करके गेहूं के खेतों में फेंका, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x