Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अवैध विदेशी हथियारों सहित एक शख्स को पकडा,उसके कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 4 मैगजीन सहित 20 जिंदा कारतुस बरामद

अजीत सिन्हा 
पंचकूला: हरियाणा पुलिस‌‌ पंचकूला‌ ने‌ रायपुर रानी में  गुप्त सूचना के आधार पर कस्बा के बस स्टैंड से एक गाड़ी में दो युवकों को विदेशी हथियारों सहित पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार रायपुर रानी बस स्टैंड पर रात एक गाड़ी ऑल्टो के-10 नम्बर एचआर-71एफ-4825 में दो युवक बैठे थे। जो पुलिस को गाड़ी के पास आता देखकर एक युवक गाड़ी से उतर कर भाग गया।


तभी पुलिस अधिकारी एसआई कश्मीरा सिंह, तरसेम कुमार, जसविंद्र सिंह, रविशेर व रामपाल ने मुस्तैदी दिखाते हुए ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को पकड़ कर उसका नाम पता पूछा। युवक की पहचान अभिषेक उर्फ रजत निवासी  उमरपुर जिला शामली (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई।युवक की तलाशी लेने पर उससे तीन विदेशी पिस्टल, 4 मैगजीन व 20 जिंदा कारतूस बरामद की गई । दूसरे आरोपी की पहचान प्रिक्षित राणा निवासी  सुल्तानपुर (बरवाला) के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक अभिषेक उर्फ रजत को न्यायालय में पेश किया जिसे न्यायालय द्वारा तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वही पुलिस से दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की अभी पुष्टि नही हो सकी है। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने के लिए यँहा आये थे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने होमगार्ड में सेवारत आईजी हेमंत कलसन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के होली मिलन समरोह में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट दूरी बनाए रखा।

Ajit Sinha

ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में नकली क्यूआर कोड लगा, अवैध शराब भरकर बेचने वाले एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!