Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल, कांबिंग के दौरान गिरफ्तार, दो की तलाश।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना सूरजपुर पुलिस और ट्रैक्टर चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल, उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके फरार हुए तीन बदमाशों में से एक बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दो गिरफ्तार बदमाशों की तलाश की जा रही है. बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर महिंद्रा मय ट्राली एवं घटना में इस्तेमाल की गई कार हुंडई और टैक्सी बरामद किया गया है।
 
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल दो बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली कि थाना सुरजपुर क्षेत्र के देवला से चोरी किया गया ट्रैक्टर महिंद्रा इस समय रेलवे लाइन के किनारे जा रही सड़क के पास जंगल में खड़ा है तथा उक्त ट्रैक्टर को चोरी करने वाले अपराधी भी वहाँ मौजूद है, जो ट्रैक्टर को कही ले जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम रेलवे लाइन के किनारे जंगल में पहुंची तो पुलिस को देखते ही वहां मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई  जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश आकाश और धनबीर उर्फ गब्बर गोली लगने से घायल हो गए । उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक बदमाश पुष्पेंद्र को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि  बदमाशों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे कारतूस, चोरी का ट्रैक्टर महिंद्रा मय ट्राली एवं घटना में इस्तेमाल की गई कार हुंडई और टैक्सी बरामद हुई है।पकडे गए  बदमाशों  के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: छठी क्लास की छात्रा के साथ जबरन बलात्कार करने के आरोपित को महिला थाना सेंट्रल की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव करनेरा में हुई लूट की सनसनीखेज मामले में शामिल आरोपित से क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम हुई मुठभेड़,पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पहले अपने मासूम बच्चियो को छ्त से फेका,फिर खुद कूद गई, मां-बेटी की मौत, और दूसरी बेटी अस्पताल में मौत से जुझ रही है..

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x