Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगम पार्षद वीरेंद्र भड़ाना की माता प्रेमवती का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर हुए शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: नगर निगम , फरीदाबाद के वार्ड नंबर -21 के पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना की माता प्रेमवती, उम्र 85 वर्ष का आज रविवार, दोपहर के लगभग ढाई बजे अपने निवास मकान नंबर -ए -2587, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में अंतिम सांस ली, उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज शाम लगभग 6 बजे पैतृक गांव अनंगपुर स्थित शमशान घाट,सूरजकुंड रोड ,फरीदाबाद में अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे 4 पुत्रों, वीरेंद्र भड़ाना नगर निगम पार्षद वार्ड नंबर-21 , फरीदाबाद, विजय भड़ाना,नरेंद्र भड़ाना, सुंदर भड़ाना, पौत्र कंचन भड़ाना, विवेक भड़ाना सहित हरा -भरा परिवार को छोड़ गई है। आज उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा, वेद प्रकाश भारद्वाज, नगर निगम के पार्षद गण , नगर निगम के अधिकारीगण, कई सामाजिक संगठनों, राजनितिक संगठनों, मार्किट और ग्रीन फील्ड बिल्डर एवं प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधानों एवं सदस्यों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related posts

फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने चाटर्ड एकाउन्टेन और रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, कूडे के ढेर में मिले बिजली के हजारों बिल,कार्रवाई होगी,एक्सईन विकास

Ajit Sinha

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का शानदार स्वागत और ओल्ड फरीदाबाद में रक्षाबंधन पंखा मेला का हुआ शानदार उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x