Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्कूल बस और कैंटर के बीच हुए एक्सीडेंट में दो बच्चों को लगी चोट और ड्राइवर गंभीर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दादरी क्षेत्र में दादरी बाईपास पर बच्चों की स्कूल बस और आईसर  कैंटर के बीच हुए एक्सीडेंट में दो बच्चों को चोट लगी है और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं.  बच्चों और ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरा हादसा कोतवाली दनकौर क्षेत्र में हुआ जहां एक तेज रफ्तार मिनी बस असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हुए है,   पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी है

दादरी बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी स्कूल बस नॉर्थलैंड पब्लिक स्कूल की है, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा ने बताया कि स्कूल बस 2 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, जब बस दादरी बाईपास पर चल रही थी उसी दौरान बस के आगे चल रहे आईसर कैंटर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण स्कूल बस कार ड्राइवर बस को नियंत्रित ना कर सका और बस कैंटर से टकरा गई. इस दुर्घटना में ड्राइवर को पैर में और दो बच्चों आशुतोष और खुशी को चोटे आई हैं.  सूचना मिलने पर दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू पर कर दिया गया है. 

एक अन्य सड़क हादसा कोतवाली दनकौर क्षेत्र के गांव पतला खेड़ा में हुआ है, जहां तेज रफ्तार मिनी बस असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई.  जिससे बिजली का खंबा भी टूट गया बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 84 लाख रुपये की ठगी करने वाला बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Ajit Sinha

निठारी कांड के आरोपियों सुरेन्द्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा रद्द होने से आहत है निठारी के पीड़ित परिवार

Ajit Sinha

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: ठोस सबूत और प्रभावी पैरवी से 5,000 से ज्यादा अपराधियों को मिली सजा- राजीव नारायण मिश्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x