Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कंबोडिया में बैठे चीनी चला रहे है साइबर ठगी का गैंग, चीनी, नेपाली और भारतीय साइबर ठग पकड़े गए- डीसीपी सुनिधि


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा सेंट्रल की कोतवाली बिसरख पुलिस ने विदेशों में बैठकर साइबर ठगी का गैंग चलाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गौर सिटी माल के पास से गिरफ्तार किया है, जिनमें चीनी, नेपाली और एक भारतीय शामिल है। यह तीनों अपने साथियों के साथ मिल कर फर्जी आईडी पर भारतीय कंपनियों के मोबाइल सिम खरीद कर, उसे एक्टिवेट करा कर कम्बोडिया देश मे बैठे चीनी नागरिक को भेजते है। जो वहाँ से भारत में मौजूद फेमस कंपनियों से लोगों पर्सनल डाटा हैक साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पासपोर्ट ,ड्राइविंग लाइसेंस, डेविड क्रेडिट कार्ड, विदेशी करेंसी और 531 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस की चीनी नागरिक सू यो मिंग, नेपाली नागरिक अनिल थापा और इनकी मदद करने वाले भारतीय विनोद उर्फ अगस्त्य भाटी को गौर सिटी माल के पास से गिरफ्तार किया। नोएडा सेंट्रल की डीसीपी सुनिधि ने बताया कि विदेश की नागरिको को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और भारतीय विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड को फर्जी आईडी पर खरीदने और सिम कार्ड को एक्टिवेट कर मोबाइल पर आए हुए एसएमएस और ओटीपी आदि सूचनाओं को फर्जी चाइनीस अप के द्वारा कंबोडिया देश में बैठे चीनी नागरिक को भेजते थे। जहां से भारत की बड़ी कंपनियों का पर्सनल डाटा हैक कर भारत में रहने वाले लोगों के साथ से साइबर ठगी की जाती थी.पुलिस उनके अन्य साथी घनश्याम, गणेश, विष्णु, उमेश आचार्य जो सभी नेपाली नागरिक है और भारतीय नागरिक इमरान की की भी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि इन लोगों ने नोएडा के सेक्टर 18 में अपनी कंपनी खोली थी, जिसकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस ने इनके पास से 4 पासपोर्ट, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 9 मोबाइल फोन, 10 क्रेडिट कार्ड, 2 डेबिट कार्ड, 12 अन्य कार्ड, 2 आईडी कार्ड, 11435 नेपाली करेंसी, 2 डॉलर, 5 दिन हम, 94,710 भारतीय रुपये, 150 थाईलैंड करेंसी, 05 युआन करेंसी चाइना, 2100 कम्बोडियन करेंसी, 3 चैक बुक, 531 सिम कार्ड, 01 नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र, बरामद किया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एडीजीपी सौरभ सिंह ने आज फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया।

Ajit Sinha

एसिड अटैक सर्वाइवर लड़कियों ने समाजसेवियों और अधिकारियों राखी बांधकर लिया सुरक्षा का वचन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने नवजात बच्ची को साढ़े 4 लाख में बेचते हुए रंगे हाथ एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x