Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सांप दिखा कर लूट की वारदात करने वाले 2 दो आरोपित गिरफ्तार,लूटी गई 2 हजार रुपये की नगदी व 2 सांप बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:जहरीला सांप दिखा कर आमजनों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रोहित नाथ (उम्र 22 वर्ष) व शाकिब नाथ (उम्र 26 वर्ष) हैं। इनके कब्जे से नकदी व दो सांप को पुलिस ने बरामद करके वाइल्ड लाइफ की टीम को सौंप दिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 18 अगस्त 2023 को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-53,गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत सुशांत एस्टेट सेक्टर-52,गुरुग्राम के पास साधु के वेश में आए 2 व्यक्तियों द्वारा सांप दिखाकर उससे जबरदस्ती उसकी नगदी लूट कर ले जाने के संबंध में दी गई। प्राप्त शिकायत पर थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को नजदीक घाटा रोड सेक्टर-55, गुरुग्राम से काबू किया गया, काबू किए गए आरोपित के नाम रोहित नाथ (उम्र 22 वर्ष) व शाकिब नाथ (उम्र 26 वर्ष) हैं। उपरोक्त मुकदमा में शिकायतकर्ता/पीड़ित से सांप दिखाकर लूटी गई 2 हजार रुपयों की नगदी व वारदात में प्रयोग किए गए 2 सांप उपरोक्त आरोपितों के कब्जा से बरामद किए गए है। पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए दोनों सांपों को वाइल्डलाइफ अधिकारी के हवाले किया गया है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पति-पत्नी ने एसएचओ व 3 सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहले तो गाली-गलौज की,फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी, केस दर्ज ।

Ajit Sinha

ढाबे चलाने वाली महिला से युवक ने की छेड़खानी, महिला ने चूल्हे की ईट से मारी चोट, युवक की मौके पर हुई मौत, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप,स्कूल का कर्मचारी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x