Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फॉर्चूनर गाडी में स्कूटी सवार लड़की का किडनेप करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:शनिवार को सेक्टर -5 थाना पुलिस ने दो ऐसे लड़कों को गिरफ्तार किए हैं जिसने पहले स्कूटी सवार लड़की की स्कूटी टक्कर मारी और फिर उसे जबरन अपने गाडी में डाल कर तेज गति से अपने गाडी को भगाने लगा । पीड़ित लड़की की शिकायत पर सेक्टर -5 थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। वारदात में शामिल फॉर्चूनर गाडी को अपने कब्जे में पुलिस ने ले लिया हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़ित लड़की ने सेक्टर -5 थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि वह शनिवार को अपने स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी जैसे ही वह अशोक विहार फेस -2 के समीप पहुंची तो उसका एक दोस्त व उसका दोस्त एक फॉर्चूनर गाडी में सवार होकर आए, पहले तो उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी और फिर उसे अपने गाडी में जबरन बिठा कर गाडी को तेज गति से भगाने लगे। इस बीच लड़की ने जोर जोर से शोर मचाने लगी तो वह लोग उसे चिंतपूर्णी माता के मन्दिर के पास छोड़ कर भाग गए। पुलिस की माने तो इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए आरोपियों के नाम योगेश शर्मा निवासी मकान नंबर 15/51 अशोक विहार फेस- 2 , गुरुग्राम व मितेंद्र शानू निवासी जय विहार राजेंदरा पार्क, गुरुग्राम हैं। इन आरोपियों के पास से वारदात में शामिल फॉर्चूनर गाडी को बरामद कर लिया हैं। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया हैं।

Related posts

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की मांग, 5 लाख रुपए लेती हुई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीएसपी (सेवानिवृत्त) कॉस्टेबल (रीडर) सहित तीन 1,01,000 रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सीनियर आईपीएस सिबास कविराज ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!