Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की मांग, 5 लाख रुपए लेती हुई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:झूठे केस फसाने व इमेज खराब करने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की जबरन वसूली करने वाली महिला को थाना डीएलएफ-फेज-1, गुरुग्राम की टीम ने आज 5 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार महिला पहले शिकायतकर्ता के यहां मैनेजर/ केयरटेकर के पद पर नौकरी करती थी, जिसे गलत हरकत करने की वजह से नौकरी से हटा दी थी। तभी से पीड़िता के बेटे को ब्लेकमैल कर परेशान कर रही थी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा का संक्षिप्त विवरण गत 24 जुलाई 2023 को एक महिला ने थाना डीएलएफ फेस -1, गुरुग्राम में एक शिकायत के जरिए बताया कि अपने बेटे की देखरेख के लिए उन्होंने एक महिला मैनेजर/केयर टेकर को देखरेख काम के लिए रखा था। इस मैनेजर/केयर टेकर का व्यवहार व हरकतें ठीक ना होने के कारण उसे काम से हटा दिया था। काम से हटाने के बाद महिला ने उसके परिवार व बेटे को झूठे केस में फंसाने की तथा इमेज खराब करने की धमकी देकर 40 लाख रुपयों की मांग कर रही है। शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस कार्रवाई -थाना डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में आरोपित महिला को ₹ 5 लाख लेते रंगे हाथों मेगा मॉल,गुरुग्राम से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार महिला का नाम हेमा कौशिक उर्फ़ डिंपी पत्नी नितेश कौशिक , निवासी खिड़की गांव मालवीय दक्षिण ,दिल्ली हैं।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी के मौसेरे भाई की लाठी -डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

एनसीआर के मोबाइल चोर पर कडा प्रहार 8 करोड़ के 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य अरेस्ट।

Ajit Sinha

आधी रात को हत्या, सुबह एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल, दबोचा गया मुख्य आरोपी टिल्लू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x