Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद से 12, गुरुग्राम से 10 और दिल्ली से 4 बसें सूरजकुंड मेले के लिए होंगी संचालित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं मेला मुख्य प्रशासक पार्थ गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक फरीदाबाद के सूरजकुंड परिसर में आयोजित  होने वाले 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 के लिए जिला प्रशासन द्वारा यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। एमडी पार्थ गुप्ता ने बताया कि मेले में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए फरीदाबाद से 12, गुरुग्राम से 10 तथा दिल्ली से 4 विशेष बसें चलाई जाएंगी। यह बसें प्रतिदिन निर्धारित रूट एवं समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी, ताकि आमजन को सूरजकुंड मेला परिसर तक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्यटक बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद उठा सकें।

Related posts

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दयलीय प्रत्याशी रहे गिर्राज शर्मा आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :नगर निगम कमिश्नर अनीता ने पॉलीथिन को बंद करने की दिशा में उठाया सख्त कदम ,गया को बचाना हैं,पॉलीथिन बंद करो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी महिला पुलिस ने आज लड़की के साथ जबरन बलात्कार और मार पीट करने वाले तीनों आरोपितों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x