Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दयलीय प्रत्याशी रहे गिर्राज शर्मा आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद में तिगांव से 2014 में विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे गिर्राज शर्मा ने अपने हजारो समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली विधायक एन. डी. शर्मा व हजारो कार्यकर्ताओं की मौजूदी में विधिवत तरीके से टोपी पहन कर पार्टी के सदस्य बने। गिर्राज शर्मा ने 2014 के विधानसभा के चुनाव में तिगांव से सम्मानजनक 30 हजार वोटों के साथ तीसरे सस्थान पर रहे है। गिर्राज शर्मा एक समाजसेवी भी है और अपने क्षेत्र के जाने माने नेता भी है।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि गिर्राज शर्मा आम आदमी पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित हुए है और एक आम कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे और आम आदमी पार्टी द्वारा किये गये दिल्ली की जनता के लिए कामों को हर घर तक लेकर जायेंगे।जयहिंद ने कहा कि फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर की परिवारवाद की राजनीति को अब आम आदमी पार्टी खत्म करेगी | कृष्ण पाल गुर्जर जो कभी घरों से बाहर भी नही निकलते थे आज वो आम आदमी पार्टी आने से जनसभा कर रहे है | सभी राजनीतिक पार्टियाँ आम आदमी पार्टी के आने से बौखला गई है।जयहिंद ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने फ्री पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएँ, पुराने बिल माफ़ किये गये, हस्पतालों में फ्री टेस्ट , दवाइयां ,प्राइवेट सकूलों में बढ़ी हुई फ़ीस लौटाई गई , पुरे प्रदेश में किसानो को सबसे ज्यादा 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा, शहीद के परिवार, टीचर ,पुलिस कर्मचारी, डीटीसी कर्मचारी की शहादत पर 1 करोड़ की आर्थिक सहयता, छात्र – छात्राओं को 10 लाख तक बिना गारंटी लोन, सबसे सस्ती बिजली,आंगनवाडी कर्मचारियों की दुगुनी तनख्वाह आदि कई सुविधाए दिल्ली की जनता को दी गई।
जयहिंद ने कहा कि भाजपा हरियाणा के भाईचारे का चारा बना कर खा गई, हरियाणा में कश्मीर जैसे हालात कर दिए है , ये दिन पैरामिलटरी फोर्सेज को बुलाया जा रहा है, आये दिन फोन सेवाएँ बंद हो रही है। जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस पगड़ी गैंग बन चुकी है और 10 साल में सिर्फ किसानो की जमीन ही हडपी है हुड्डा ने जयहिंद ने इनेलो पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आधी पार्टी तो जेल में है और बाकि बची आधी परिवारवाद की राजनीती में उलझी पड़ी है जयहिंद ने कहा कि पुरे प्रदेश में कुछ चुनिन्दा परिवार राज कर रहे है और हरियाणा के भाई-चारे , हरियाणा के किसानो व हरियाणा की जनता को बेच खा रहे है,जयहिंद ने अपील की कि वे एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखे जैसे काम दिल्ली में किये है उसी तरह हरियाणा में भी होंगे और दिल्ली में जो कहा सो किया,जयहिंद ने कहा कि अमित शाह की रैली में भाजपा 10 करोड़ रूपये भी खर्च करके 10 हजार लोग नही जुटा पाई और हुड्डा साहब 10 साल मुख्यमंत्री रहे पर वे 5 हजार लोग भी अपनी रथ यात्रा में जुटा पाए,जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी तो सिर्फ पीले चावल बाँट रही है और जनता के पैसे पर ही 25 मार्च हिसार “हरियाणा बचाओ” रैली करेगी |

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने आज कई थानों के एसएचओ व चौकियों के इंचार्जों के किए तबादले, 25 को बदले हैं,पढ़ें लिस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने वाले नायकों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :देश में शिक्षा पद्धति गुणात्मक, संस्कारित होनी चाहिए, नैतिकता, देशभक्ति, समाज निर्माण जैसे गुण शामिल हों, सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x