Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी महिला पुलिस ने आज लड़की के साथ जबरन बलात्कार और मार पीट करने वाले तीनों आरोपितों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आज एक 18 वर्षीय लड़की के साथ जबरन बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। ये तीनों आरोपित पीड़िता को दो दिन पहले जमीन दिखाने के लिए धोखे से बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम राधा मोहन, मनोज, नरेंद्र हैं। 

पुलिस बतातें हैं कि पुलिस को दी लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बीते 8 वर्ष पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। इसलिए घर की जिम्मे वारी उसके मां के कंधों पर आ गई थी। लड़की के तीन भाई बहन हैं और उनकी परवरिश के लिए उसकी मां-झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती है। वह  भी अपनी मां की तरह आरोपित राधे मोहन के ऑफिस में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती थी। गत  23 मई की शाम जब वह आरोपित  राधे मोहन के ऑफिस झाड़ू पोछा लगाने गई तो वहां पर आरोपित  राधेश्याम के साथ दूसरा आरोपित मनोज भी वहां पर पहले से मौजूद था। 

पुलिस की माने तो तीनों आरोपितों में से दो आरोपित मनोज और नरेंद्र ने पीड़िता के साथ जब रन बलात्कार किया और आरोपित राधे मोहन व मनोज ने उसके साथ मारपीट की तथा किसी को भी इस बारे में न बताने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने आपबीती घटना के बारे में अपनी मां को बताया।

और अपनी मां के संग आकर एनआईटी महिला थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित मनोज और नरेंद्र के खिलाफ बलात्कार व राधे मोहन के खिलाफ षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की माने तो एनआईटी महिला थाने की टीम ने मुकदमा दर्ज होने मात्र 24 घंटों में तीनों आरोपितों को अरेस्ट कर अदालत में पेश कर दिया जहां से तीनों आरोपितों को नीमका जेल भेज दिया गया हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : सुमित गौड़ के नेतृत्व में ‘साईकिल यात्रा’ का हुआ जोरदार स्वागत, डा. अशोक तंवर शहर भर में लोगों के मिले समर्थन से हुए गदगद।

Ajit Sinha

पीछा छुड़ाने की नियत से प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गुरुकुल इंडस्ट्रीज एरिया में बनेगा रेलवे लाइन पर आरओबी : विधायक सीमा त्रिखा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x