Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज गांव खेड़ी कलां मैं किसानों के मसीहा रहबर ए आज़म दीनबंधु सर चौ. छोटूराम की 145वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज गांव खेड़ी कलां मैं चौधरी छोटूराम सेवा समिति द्वारा किसानों के मसीहा रहबर ए आज़म दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम की 145वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 34 नगर निगम के पार्षद संजीव कुमार मुख्य अतिथि थे। समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत की अध्यक्षता में कार्य क्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में से मंच संचालन समिति के महासचिव पवन कुमार ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि संजीव कुमार एवं सभी गणमान्यों द्वारा चौधरी से छोटूराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ओर समिति के द्वारा अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

महान पुरुष की जयंती के अवसर पर चौधरी छोटूराम सेवा समिति ने गांव के राजकीय स्कूल एवं निजी परमहंस पब्लिक स्कूल, राम विद्या मंदिर, डी. एम. कान्वेंट स्कूल तथा टैगोर स्कूल के 10वीं व 12वीं में प्रथम आने वाले छात्रों को समृद्धि चिन्ह एवं सम्मानित राशि देकर सम्मानित किया गया तथा समिति की तरफ से कहा कि गांव का जो बच्चा यू.पी.एस.सी. का पेपर पास कर लेता है और आगे आर्थिक हालात की वजह से नहीं पढ़ पाता है तो छोटूराम सेवा समिति उसकी पढ़ाई में उसकी मदद करेगी। कक्षा 9वी के छात्र प्रियांशु नरवत ने छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेने के बारे में विचार रखें। समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने चौधरी छोटूराम के जीवन परिचय के बारे में बताया कि चौधरी छोटूराम का जन्म 24 नवंबर 1881 को झज्जर जिला के गांव गढ़ी सांपला में साधारण किसान परिवार में हुआ।उनके पिता का नाम सुखीराम और माता का नाम सीरिया देवी था।

उनके दो भाई नेकीराम व रामस्वरूप थे। उनका असली नाम रिछपाल था घर में छोटा होने के कारण उन्हें छोटू कह कर बुलाते थे। स्कूल में दाखिले के समय उनका नाम छोटूराम लिख दिया। चौधरी छोटूराम की शादी 12 वर्ष की उम्र में झज्जर की ज्ञानो देवी के साथ कर दी गई। उनकी दो बेटियां थी। कोई बेटा नहीं था। लोगों ने व परिवार वालों ने उनसे कहा कि दूसरी शादी कर लो। कोई बेटा हो जाएगा। उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा होडल से पेशावर तक हल की हथेली पर हाथ रखने वाले और जिनके कपड़ों से पसीने की बदबू आती हो वह सभी मेरे बेटे हैं। उन्होंने कहा ‘ए भोले किसान बोलना सीख ले और दुश्मन को पहचान ले” चौधरी छोटू राम एक व्यक्ति नहीं विचारधारा थे। वह पढ़ाई में बहुत होशियार थे। अपनी कक्षा में प्रथम आते थे। उन्होंने वकालत तक पढ़ाई की उनके घर की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण उनकी पढ़ाई लिखाई मैं तथा इतनी ऊंचाई तक पहुंचने में सेठ छाजूराम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चौधरी छोटूराम ने किसानों, गरीबों व मजदूरों को साहूकारों के चुंगल से छूटने एवं बंधुआ मजदूरी से मुक्ति दिलाने के लिए राजनीति में कदम रखा। उनकी सोच अग्रिम बुद्धि की थी उनको पता था सरकार में रहकर ही कानून बनाए जा सकते हैं। उनको एक अंग्रेज जज ने कहा था कि साहूकारों से किसानों की गिरवी रखी जमीन मुक्त करनी है। तो मौजूदा कानून को बदलकर नए कानून बनना होगा। पहले शुरुआत में वह कांग्रेस पार्टी में थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग यूनियननिष्ठ पार्टी बनाई। जिसको जमीदार पार्टी भी कहा जाता था। यूनियननिष्ठ पार्टी 1923 से 1946 तक पंजाब ( होडल से लाहौर तक) की सत्ता पर काबिज रही। चौधरी छोटूराम ने शिक्षा मंत्री एवं राजस्व मंत्री रहते हुए। कर्ज माफी अधिनियम एक्ट 1934 किसानों और मजदूरों को सूदखोरों के चंगुल से मुक्ति, दुम दुपट्टा कानून (जिससे दुधारू पशुओं की नीलामी पर रोक लगाई) साहूकार पंजीकरण एक्ट 1938 (किसानों की गिरवी जमीन वापस कराई) व्यावसायिक एक्ट 1940 (बंधुआ और बाल मजदूरी पर रोक और काम के घंटे तय करने) कृषि उत्पादन मंडी एक्ट (किसानों का फसल का उचित मूल्य) इस तरह अपने कार्य काल में जनहित के कई कानून बनवाये। राष्ट्रीय पक्षी मोर को न मारने का कानून बनाया। भाखड़ा बांध की फाइल पर उन्होंने 8 जनवरी 1945 को दस्तक कर दिए थे। वह देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। उन्होंने जिन्ना को धमका कर पंजाब से भगाया था और जब तक चौधरी छोटूराम जीवित रहे जिन्ना पंजाब नहीं आया। लेकिन 9 जनवरी 1945 को इस निडर साहसी परोपकारी एवं किसान मजदूर गरीबों के दिनबंधु तथा मुसलमानो के रहबरे आज़म का स्वर्गवास हो गया। आज उनकी जयंती के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषवीर, रणवीर सिंह, बलजीत सिंह, धर्मवीर, कृष्ण पहलवान, बच्चू सिंह फौजी, अनिल कुमार, श्यामवीर, दिनेश नरवत, अमरजीत, रिशिपाल, जगदीश, महेंद्र, अमरनाथ, प्रकाश चंद, मास्टर हुकुमचंद, टीकाराम राजेंद्र सोलंकी, अमित, रिशिपाल जांगड़ा, अनूप सिंह, रघुनाथ अत्री, ब्रह्मानंद, विकास, ब्रह्मपाल, सत्तन, सरपंच, डॉक्टर ग्यासीराम, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के घर में घुसकर चाकू के बल पर महिला व उसकी सास से लूटे सोने के आभूषण, डिलीवरी बॉय पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में ‘चिन्हित अपराध’ के तहत 152 मामलों की गई पहचान: एसीएस गृह राजीव अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज संबंधित विभागों के साथ फरीदाबाद व पलवल के अनाज मंडियों में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x