Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: जिला नूंह पुलिस को मिली दृश्यम केंद्र की सौगात, सीएम मनोहर लाल ने नूंह में किया उद्घाटन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सोमवार को नूंह स्थित लघु सचिवालय में नवनिर्मित दृश्यम कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस कंट्रोल रूम से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृश्यम कंट्रोल रूम की मदद से पुलिस प्रशासन को काफी सहूलियत होगी। अब तीसरी आंख की जद में जिले की हर घटना रिकार्ड होगी।
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले के मुख्य चौक चौराहों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की खास बात है कि 7 किलोमीटर तक दिन-रात ये कैमरे हर हरकत को कैद कर सकते हैं व 100 मीटर तक किसी भी चीज को ज़ूम कर उसका सही आंकलन किया जा सकता है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि अभी तक 35 लाख की रुपए की लागत इस हाईटैक दृश्यम केंद्र पर आई है। इस केंद्र में आठ एलईडी लगाई गई हैं। एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के साथ-साथ वे स्वयं भी अपने मोबाइल पर नजर रख सकते हैं। इस अवसर पर बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह, एसीएस राजीव अरोड़ा, डीजीपी पीके अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, रेवाड़ी रेंज आईजी एम रविकिरण उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शिवधाम योजना के तहत 50 करोड़ रुपए से 658 गांवों में शमशान घाट व कब्रिस्तानों का होगा पुनरुद्धार-सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज 28 पुलिस इंस्पेक्टरों और 10 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

फाइव स्टार होटल में आज बम होने की खबर से मचा हड़कम, एसीपी विकास कौशिक ने जांच में क्या पाया -सुने वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x