Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस के 30 हवलदार बने एएसआई, पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस विभाग में पदोन्नति न केवल कर्मचारी के कार्य और सेवाओं की पहचान होती है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। इसी क्रम में पंचकूला पुलिस के 30 हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने सभी को अपने नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी आमजन की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अपने व्यवहार और कार्यशैली के माध्यम से पुलिस विभाग की बेहतर छवि कायम रखने का प्रयास करना चाहिए।डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने भी सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी को हरियाणा पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ते हुए आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से समाधान करने के लिए प्रेरित किया।वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ पुलिसकर्मियों से और बेहतर कार्य एवं नेतृत्व की अपेक्षा रहती है। उन्होंने सभी को अपने अनुभव का सकारात्मक उपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में सुरजीत सिंह, धनी राम, सोहन लाल, विजय कुमार, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, हरदीप, सत्यवान सिंह, सुनील दीक्षित, दिनेश, सतीश कुमार, पवन कुमार, डिम्पल कुमार, चरण सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, राम निवास, नरेश कुमार, कश्मीर सिंह, विकास आनंद, रामचंद्र, पवनेश कुमार, अनिल कुमार, प्रवीन कुमार, ज्वाला सिंह, नरेश कुमार, लीला राम, गुरविंदर सिंह और सैयद खान शामिल हैं। इस मौके पर विभागीय कार्यों के कारण सभी पुलिसकर्मी मौके पर उपस्थित नहीं हो सके।

Related posts

यूपी में फिल्मी कलाकार बन गया 25000 रुपये का इनामी बदमाश, हरियाणा एसटीएफ ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हर महीने के पहले बुधवार को सुबह के 11 बजे से एक घंटे के लिए साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस के 50,000 के ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी को पलवल जिले से किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x