Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

कनाडा में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 20.83 लाख की धोखाधड़ी के मामलें में 1 साल से फरार मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी निखिल गुलशिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी इमिग्रेशन फ्रॉड से संबंधित एक मामला थाना रायपुर रानी में दर्ज है। इस मामले में आरोपी ललित हांडा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता व अन्य लोगों से कुल करीब 20 लाख 83 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता आमिर सोएब निवासी रायपुर रानी ने बताया था कि निखिल गुलशिया और ललित हांडा ने अपने अमरावती एन्क्लेव, पंचकूला स्थित कार्यालय में उसे कनाडा वर्क वीजा पर भेजने का भरोसा दिया। आरोपियों ने छह महीने के अंदर कनाडा भेजने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता से अलग-अलग माध्यमों से रुपये लिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा आरोपियों के बताए खातों में रकम ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में थाना पिंजौर में आईपीसी की धारा 406, 420, 120-B व इमिग्रेशन एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज गया।डीसीपी के अनुसार मामले में आरोपी ललित हांडा को पुलिस ने 12 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी निखिल गुलशिया गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया गया। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 18 अगस्त 2026 को आरोपी को दिल्ली स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से धोखाधड़ी में शामिल अन्य व्यक्तियों, रकम के लेन-देन तथा अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।साथ ही उन्होनें आमजन से अपील करते हुए कहा है कि विदेश जाने, वर्क वीजा या नौकरी के लिए किसी एजेंट को पैसे देने से पहले उसके लाइसेंस और पंजीकरण की जांच करें। केवल मौखिक आश्वासन पर बड़ी रकम न दें और सभी भुगतान बैंकिंग माध्यम से करते हुए रसीद व एग्रीमेंट सुरक्षित रखें। कम समय में वीजा या नौकरी दिलाने का लालच देने वाले एजेंटों से सावधान रहें। किसी भी धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नगर निगम का जवान उम्र का जई टेकचंद को 14000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्टेट विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की विदेशियों सेल/एनडब्ल्यूडी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x