Athrav – Online News Portal
दिल्ली

पर्यटन मंत्री आतिशी ने हौज खास क़िले से किया’हेरिटेज वॉक’ का शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:केजरीवाल सरकार द्वारा शनिवार को राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने, लोगों में दिल्ली के ऐतिहासिक विरासतों  के प्रति आकर्षण बढ़ाने और शहर के स्मारकों के विकास की कहानी बताने के लिए हेरिटेज वॉक का नया संस्करण लॉन्च किया गया। पर्यटन मंत्री आतिशी द्वारा हौज खास क़िले से हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया। इस मौक़े पर मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती व पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इतिहास के प्रति उत्साही लोगों के साथ वॉक में भाग लेते हुए, पर्यटन मंत्री आतिशी ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हम देश की राजधानी को ‘टूरिज्म कैपिटल’ के रूप में विकसित करने पर भी फोकस कर रहे है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज वॉक किसी भी शहर की ऐतिहासिक समृद्धि का पता लगाने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है और हज़ारों साल पुराने शहर के रूप में हमारी दिल्ली में इतिहास के प्रति उत्साही लोगों और पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है। 

उन्होंने कहा कि इस हेरिटेज वॉक के माध्यम से केजरीवाल सरकार का पर्यटन विभाग लोगों के दिल्ली के समृद्ध ऐतिहासिक विरासतों से रूबरू करवाएगा। पर्यटकों को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए, शहर भर में इन सैरों को पर्यटन विभाग द्वारा नियुक्त लाइसेंस प्राप्त गाइडों द्वारा पूरी तरह से निर्देशित किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग शहर भर में छह सर्किटों पर हेरिटेज वॉक का आयोजन कर रहा है ताकि पर्यटक शहर को बेहतर ढंग से देख सकें और समझ सकें। इसमें नई दिल्ली के साथ-साथ पुरानी दिल्ली मे भी वॉक का आयोजन किया जाएगा। ये हेरिटेज वॉक शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पर्यटन विभाग द्वारा सभी आगामी हेरिटेज वॉक शनिवार और रविवार को सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक लगभग तीन घंटे तक चलेंगी, ताकि लोग आराम से सर्किट का पता लगा सकें और माहौल का पूरी तरह से आनंद उठा सकें। हेरिटेज वॉक में रुचि रखने वाले पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://delhitourism.gov.in/delhitourism/booking/heritage_walk.jsp#a पर पंजीकरण करा सकते हैं।

Related posts

टीसी के अभाव में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला:उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

सीबीएससी सहित कब होंगी राज्य बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, यहां देखें शेड्यूल

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नवरात्रि का तोहफा, 22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब में जीएसटी लागू , 5 और 18 प्रतिशत के होंगे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x