Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम के पांच करोड़ रूपए गबन के मामले 11 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पीएस एंटी करप्शन ब्यूरो, फरीदाबाद ने आज मंगलवार को 5 करोड़ रुपये सरकारी राशी के गबन एक मामले में नगर निगम फरीदाबाद के गिरफ्तार 11 आरोपित 1. हर गुलाल तत्कालीन रेजिडेंट सीनियर ऑडिटर, नगर निगम फरीदाबाद 2. विशाल कौशिक तत्कालीन लेखा अधिकारी 3. रमन शर्मा तत्कालीन कार्यकारी अभियन्ता 4. दीपक कुमार, तत्कालीन सहायक कनिष्ठ अभियन्ता 5. पंकज कुमार तत्कालीन लिपिक 6. प्रदीप कुमार, तत्कालीन लिपिक 7. दीपक थापर, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त अंकेक्षण (ऑडिट) 8. सतीश कुमार तत्कालीन लेखा शाखा अधिकारी 9. श्रीमती शशी आर्य तत्कालीन अधीक्षक, लेखा शाखा 10. सुश्री सीमा भाटिया तत्कालीन अधीक्षक, लेखा शाखा 11. नवीन यादव तत्कालीन रेजिडेंट सीनियर ऑडिटर के विरूद्ध चालान (चार्जशीट) धारा 120बी, 166, 167, 201, 420, 467, 468, 471, भा.द.स., व 7, 8, 13(1)(डी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट के तहत न्यायालय फरीदाबाद में दिया गया है। इस प्रकरण में अन्य आरोपितों  बारे तफ्तीश जारी है जिनके विरूद्ध तथ्य/साक्ष्य प्राप्त होने उपरान्त धारा 193(9) बी.एन.एस.एस. 2023 के तहत चालान न्यायालय में दिया जाएगा।

आरोप था कि वर्ष 2017-18 में नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आरोपित  सतबीर सिंह ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके वार्ड नं. 34 से 40 (कुल 7 वार्ड) बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद में इन्टरलॉकिंग टाईल, स्टोन मैटल सप्लाई, नालियों की मुरम्मत व पुलियों के निर्माण के प्रत्येक कार्य के एक समान कीमत के 112 फर्जी बिल व दस्तावेज तैयार करके आरोपित  सतबीर सिंह ठेकेदार की फर्मो को लगभग 5 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान करके सरकारी राशि का गबन किया गया है।इस सम्बन्ध में सतबीर सिंह ठेकेदार व नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 13 दिनांक 19.4.2022 धारा 120बी, 166, 167, 201, 420, 467, 468, 471, भा.द.स. व 7, 8, 13(1)(डी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया था। 

Related posts

फरीदाबाद: साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जिलावासी व्हाट्सएप या मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहें : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात हुई पहली बारिश ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल के इलाके की खोली पोल, लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे सैकड़ों लोग।

Ajit Sinha

ईडी ने अमरूद के बागों के बदले गलत मुआवजा लेने वाले विकास भंडारी व अन्य के लगभग 10 करोड़ रूपए की सम्पति कुर्क किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x