Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा – ए श्रीनिवास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगा। हरियाणा ऊर्जा विभाग के सचिव एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक  ए. श्रीनिवास ने इस बारे में मुख्य अभियंताओं एवं ऑपरेशन सर्कल के सभी अधीक्षण अभियंताओं के साथ बैठक की।ए. श्रीनिवास ने निर्देश दिए की सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं का मिशन मोड में समाधान किया जाए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर रीडिंग से संबंधित समस्याओं का निवारण करते हुए मीटर रीडिंग लेने वाली एजेंसी को आने वाली दिक्कतों का भी निराकरण करना है।

प्रबंध निदेशक ने मीटर रीडिंग लेने वाली एजेंसी एचईएसएल, पावर टेक और विजन इन्फोटेक के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि वे हर उपभोक्ता के मीटर की रीडिंग करें। उन्होंने कहा कि बिजली के एलटी और एचटी उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है और उपभोक्ताओं की बिलिंग से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी को स्पष्ट कहा कि रीडिंग के कार्य में कोताही नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ता को उनके मीटर की रीडिंग के अनुसार  बिलिंग को दुरुस्त करना है। इस बारे में किसी प्रकार के बिलों में कोई भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अभियंता एवं उप मंडल अधिकारी रीडिंग और बिलिंग को ठीक करें। सभी उपभोक्ताओं को सुविधाजनक तरीके से मीटर बदलने की सूचना, कनेक्शन जारी होने की सूचना त्वरित रूप से ही ऑनलाइन अपलोड कर दी जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस बैठक में डीएचबीवीएन की निदेशक (प्रोजेक्ट) विनीता सिंह , मुख्य अभियंता प्लानिंग एवं डिजाइन अतुल पसरिजा, मुख्य अभियंता ऑपरेशन दिल्ली वीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता कमर्शियल अनिल शर्मा, सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दोस्त ने घर छोड़ने के लिए कहा तो उसकी गला दबा कर हत्या कर दी, 20000 रूपए का इनामी आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

16 मुकदमों में शामिल एक अपराधी और अपराध शाखा, सेक्टर -39 गुरुग्राम के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली, धर दबोचा।

Ajit Sinha

गुरुग्राम में वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया गया, जिसमें बहरेपन की पहचान और सेफ लिसनिंग पर फोकस किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x