Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

कुत्तों के बच्चों की ठंड से जान बचाने को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन-जागरूकता समिति की युवा महिला की टीम आई आगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट                                                                   
मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ओजस्विनी शर्मा के द्वारा गली, मोहल्लों में हाल ही में जन्मे कुत्ते के बच्चों के लिए बनी “डॉग स्टेशन” ने पिल्लों के लिए बनाए छोटे छोटे कपड़े जिनसे उन्हें ठण्ड से बचाया जा सके. य़ह कपड़े पुरानी गर्म टी शर्ट और कंबल को  काट कर और पिल्लों के नाप का सिल कर बनाएं  गए।  इसको लेकर  लोगों बीच में अभियान टीम के द्वारा प्रदेश युवा सुश्री  अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है युवाओं को जगह जगह पर जागरूक करते हुए जोड़ा जा रहा है । 

ब्रज  यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम के द्वारा कड़ाके की ठंड में लोगों की मदद के लिए नेकी की दीवार मनाई गई है अब हमारी युवा महिला की टीम के द्वारा कुत्तों के बच्चों की कड़ाके की ठंड में जान बचाने के लिए उनके कपड़े सिलवाए गए हैं जहां भी कुत्तों के बच्चे मिलते हैं उनको यह कपड़े बनाए जाते हैं जिससे ठंड के समय कुत्तों के बच्चों की जान बचाई जा सके उन्होंने युवा टीम की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री ओजस्वी शर्मा को टीम की तरफ से बधाई |

महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा हमारी टीम लगातार इंसानों के साथ जानवरों को इस ठंड से बचाने के लिए काफी समय से काम कर रही है आज युवा टीम के द्वारा सराहनीय प्रयास कुत्तों की बच्चों की जान बचाने के लिए किया जा रहा है इससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने आसपास कुत्तों के बच्चों की जान बचाने के लिए मदद के लिए आगे आना चाहिए । इस अभियान में तेजस्व शर्मा, कीर्ति गौतम, गरिमा गौतम, जिज्ञासा अग्रवाल, दर्शित अग्रवाल आदि ने मुख्य रूप से शामिल रहे ।                                                                                    

Related posts

राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की जमकर खरीदारी

Ajit Sinha

चुनावी बूथ तक मतदाता मुफ्त में सफर कर सकेंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्नैचिंग के सामान को खरीदने वाले दुकानदार व नाबालिग सहित 3 आरोपितों को क्राइम ब्रांच 48 ने किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x