Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी ने लोगों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी खोला,फिजियोथ्रेपी करा सकते हैं,चेयरमेन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक डिस्पेंसरी तैयार की गई हैं का उद्घाटन शनिवार को प्रात : 9 बजे नगर निगम की मेयर सुमन बाला करेंगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण करेंगें। शुरुआत  वाले दिन 15  -20 वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में फिजियोथरेपी किया जाएगा। इस अवसर विशेष अतिथि के तौर पर स्थानीय पार्षद हेमा बैंसला उपस्थित हैं।

यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का कहना हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में एक्सिस बैंक के समीप गेट नंबर-10 के पास एक डिस्पेंसरी को स्थापित किया गया। जोकि बिल्कुल खुले में हैं, लोगों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए यह डिस्पेंसरी स्थापित की गई हैं। यहां के डिस्पेंसरी में ग्रीन फील्ड कालोनी के  लोग अपना ईलाज करा सकते हैं। इस डिस्पेंसरी के खुलने से खास तौर पर उन लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा जिन्हें फिजियोथरेपी व छोटे छोटे अन्य  बिमारियों के लिए दूर दराज के डॉक्टरों से ईलाज कराने के लिए जाना पड़ता था। वरिष्ठ नागरिकों को सबसे दिक्कत डॉक्टरों के पास जाने के लिए काफी दूर तक ऑटो रिक्शा  व रिक्शा की तलाश में पैदल जाना पड़ता था और सड़क किनारे खड़े होकर उन लोगों को व्हीकल आने का घंटों इंतजार करना पड़ता था।

PropellerAds

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: उच्च न्यायालय की डिवीज़न बेंच का बड़ा फैसला,10 लाख रुपये की कॉस्ट को किया समाप्त।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने आज पुलिस हिरासत से हत्या आरोपी के फरार होने पर चार पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रकृति का आधार होते है पेड़-पौधे : आर.के. चिलाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x