Athrav – Online News Portal
जरा हटके राष्ट्रीय विशेष वीडियो

बच्चे को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई चुहिया, पीछे से पकड़ी पूंछ और फिर. देखें पूरा वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर सांप और चुहिया की लड़ाई वाली वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अब यह सांप दोबारा कभी चुहिया के बच्चे के आसपास नहीं दिखेगा. साथ ही उन्होंने लिखा कि, मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है. इस धरती पर ‘मातृत्व’ से बड़ा हथियार कुछ नहीं है.


इस वायरल वीडियो में एक सांप चुहिया के बच्चे को मुंह में दबाकर बड़ी तेजी से भागता हुआ नजर आ रहा है. और वहीं चुहिया अपने बच्चे को बचाने के लिए सांप के पीछे भागते हुए उससे भिड़ जाती है. सिर्फ इतना ही नहीं इस भिड़ंत में चुहिया अपनी जान की बिना परवाह किये सांप के पूंछ को पीछे से पकड़ लेती है. ताकि वह उसके बच्चे को लेकर भाग न सके. आखिरकार वहीं हुआ, चुहिया के हिम्मत के सामने सांप की हार होती है. सांप .चुहिया के बच्चे को छोड़कर अपनी जान बचाकर भाग जाता है.


इस वीडियो ने एक बात तो साफ कर दी कि… मां के सामने उसके बच्चे को कोई भी छू नहीं सकता है. यह वीडियो शेयर के कुछ घंटे के अंदर ही वायरल हो गई. अबतक इस वीडियो को 14 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं 1 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं.

Related posts

भिखारी को लोगों ने ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर दी लात -घूसों की बरसात :लाइव पिटाई का वीडियो देखिए

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति,समन्वय और अनुशासन समिति को मंजूरी दे दी है-लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो की महिला यात्रियों के लिए ऑनलाइन स्लोगन, कविता और अनुभव लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!