Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

इलेक्ट्रीशियन लूटपाट करने के लिए,फ्लैट किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग के घर में घुसा, और कर दी बुजुर्ग की सुआ घोंप कर हत्या- अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:एक इलेक्टिसियन गांव बादशाहपुर, गुरुग्राम के लूटपाट की नियत से एक बुजुर्ग के घर में, फ्लैट किराए पर लेने के नाम पर घुसा,फिर बुजुर्ग के गर्दन पर पीछे से सुआ घोंपकर हत्या कर दी, और घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआती दौर में ये सनसनीखेज वारदात बिल्कुल ब्लाइंड मर्डर था। अब पुलिस ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं, और वारदात में इस्तेमाल सुआ को बरामद कर लिया हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 13 अप्रैल -2022 की शाम के समय  नीलकंठ कॉलोनी, बादशाहपुर में जनार्दन नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति की किसी अज्ञात शख्स ने उनके फ्लैट के प्रथम तल पर नुकीले हथियार से गले पर चोट मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना बादशाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उनका कहना हैं कि ये हत्या की सनसनीखेज वारदात शुरुआती दौर में बिल्कुल ब्लाइंड था। और आरोपित को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई थी। जांच पड़ताल के दौरान उनकी एक टीम ने आज रवि , निवासी गांधी कॉलोनी , बादशाह, गुरुग्राम को अरेस्ट किया हैं।  

पूछताछ में आरोपित रवि ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह बिजली का काम करता है तथा मृतक जनार्दन के घर पर पहले दो-तीन बार बिजली का काम करके जा चुका था। उसने देखा था कि मकान में बुजुर्ग दंपती रहते हैं तथा इनके पास काफी सम्पत्ति है। आरोपित  ने लूट करने की योजना बनाई और कस्बा बादशाहपुर में एक दुकान से 30 रुपए में बर्फ तोड़ने का सुआ खरीदा। गत 13 अप्रैल -2022 को दोपहर बाद वह  मृतक जनार्दन के मकान पर पहुँचा और चौथी मंजिल पर पहुँच कर घन्टी बजाई और बुजुर्ग से कमरा किराए  पर लेने की बात कही। बुजुर्ग उसके साथ प्रथम तल पर आया तथा कमरे का ताला खोलकर कमरा दिखाया। इसी दौरान आरोपित ने सुआ से उसके गले पर कई वार किए । बुजुर्ग जनार्दन के चिल्लाने व फर्श पर गिरने के कारण आरोपित घबरा गया कि किराएदार आवाज ना सुन जाए। उसने लूट का इरादा टाल दिया तथा वहां से भाग गया।   उनका कहना हैं कि आरोपित रवि को आज न्यायालय में पेश करके बरामदगी व पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। अभी जांच जारी हैं। 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सीएक्यूएम के आदेशों की पालना के तहत डीजल ऑटो इम्पाउंड करने की कार्रवाई होगी तेज-डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला से 16 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त जर्नल आॅब्जर्वर सुश्री मनमीत कौर नंदा गुड़गांव पहुंची

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x