Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तिगांव विधायक राजेश नागर ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। धनखड़ ने भी नागर को शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। विधायक राजेश नागर ने आज गुरुग्राम पहुंचकर अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को उनके 61 वें जन्मदिन की बधाई दी। नागर ने कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी संगठन में नया जोश आया है और लोगों का रुझान भाजपा की ओर निरंतर बढ़ रहा है।

नागर ने कहा कि आज अध्यक्ष के जन्मदिन को कार्यकर्ता त्यौहार की तरह मना रहे हैं। हमें लगता है कि जैसे आज ही दिवाली है। विधायक नागर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के लिए अपना नेतृत्व सबसे बढक़र होता है। आज भाजपा के कार्यकर्ता अपने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के व्यक्तित्व के गीत गा रहे हैं तो इसके पीछे इन व्यक्तित्वों का बड़ा योगदान है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि पिछले दिनों कुछ ताकतों ने देश में किसान भाइयों को भडक़ाने का प्रयास किया लेकिन हमारे अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कृषि मंत्री रहते किए कार्यों ने किसान भाइयों को बहकने से बचा लिया।

किसान वर्ग को पता है कि भाजपा कमेरों, किसानों को पूरा मान सम्मान देती है। नागर ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अध्यक्ष 100 साल से अधिक जीएं और हमें निरंतर नेतृत्व एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहें।

Related posts

फरीदाबाद:सब इंस्पेक्टर अमर सिंह को देखकर हत्या आरोपित ट्रैन गुजरते वक़्त रेलवे लाइन पार करके भागने की कोशिश की, दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दूसरा स्नातक समारोह मनाया गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x