Athrav – Online News Portal
दिल्ली

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, सीएम केजरीवाल ने वजीराबाद प्लांट का लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को मजबूरन गुरुवार को अपने तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद करने पड़े। इससे दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। सीएम  अरविंद केजरीवाल ने खुद वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। प्लांट के मशीनों में पानी घुस गया है। इससे दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसद कम हो गया है। इसलिए दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। जैसे ही जल स्तर घटेगा, हम मशीनों को सुखाकर दोबारा प्लांट को शुरू कर देंगे। 

सीएम ने लोगों से अपील भी की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। इस दौरान राजस्व मंत्री आतिशी और जल मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे। वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना का जलस्तर इतना ऊपर तक आया है। इस समय यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है। इतना ऊपर तक जल स्तर पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। यमुना का जलस्तर बढ़़ने से हमारे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। यमुना का पानी प्लांट के पंप और मशीनों में घुस गया है। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद प्लांट्स के मशीनों को सुखाया जाएगा। बिना सुखाए मशीनों को चलाते हैं तो करंट आने का खतरा है। मशीनों को सुखाने के बाद प्लांट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों प्लांट्स को बंद होने से दिल्ली में करीब 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो जाएगा। इसके अलावा यमुना के निचले इलाकों में हमारे कई ट्यूबवेल्स चलते थे, पानी भरने की वजह से उनको भी बंद कर दिया गया है। इसलिए दिल्ली में एक-दो दिन तक पानी की काफी किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर पाएंगे। सीएम ने कहा कि समस्या से ये नहीं है कि जलस्तर घाटे। समस्या ये है कि जलस्तर घटने के साथ ही मशीनों को सुखाना भी पड़ेगा। इसकी हमने पहले से ही सारी तैयारी कर ली है। जैसे ही पानी कम होगा, वैसे ही मशीनों को सुखाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन दिल्ली की जनता को पानी को लेकर थोड़ी तकलीफ होगी। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का पानी तेजी से सड़कों पर भी आ रहा है। मेरी अपील है कि प्रभावित एरिया के लोग अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। दिल्ली में बनाए गए राहत केंद्रों में हम सारी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं। सेंट्रल वाटर कमीशन के जो अनुमान आ रहे हैं,उसके अनुसार आज शाम 4:00 बजे तक जल स्तर का अपने पीक पर पहुंच जाएगा। उसके बाद जलस्तर कम होना शुरू होने की उम्मीद है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहाँ सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण यमुना के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर न जाएं। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे का हर संभव सहयोग करें।सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी वालंटियर, पार्षदों, विधायकों और अन्य सभी लोगों से राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की है।सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा। इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

Related posts

कांग्रेस:66 दिन तक चलेगी 6,700 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 15 राज्यों के 110 जिलों से गुज़रेगी यात्रा

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृतक चालक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी

Ajit Sinha

कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल- लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x