Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

नोरा फतेही ने व्हाइट आउटफिट में स्टेज पर यूं किया शानदार बेली डांस, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

नई दिल्ली:बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस और अपने अंदाज को लेकर काफी जानी जाती हैं.एक्ट्रेस ने अपने डांस वीडियो से कई बॉलीवुड फिल्मों में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्मों से इतर उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते हैं. हाल ही में उनका एक पुराना डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में नोरा फतेही का स्टेज पर बेली डांस परफॉर्मेंस देखने लायक है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक बीस हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.


नोरा फतेही वीडियो में स्टेज परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं. इसमें नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस स्टेज पर व्हाइट ड्रेस में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस कर रही हैं. वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ-साथ उनका एक्सप्रेशन और स्टाइल वाकई में देखने लायक है.नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. कभी अपने गाने तो कभी अपने डांस से नोरा फतेह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.

नोरा फतेही का हाल ही में एक गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था, जिसमें वह पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ नजर आई थीं. इस गाने में नोरा फतेही का रोबोटिक्स लुक देखने लायक था. गाने ने यू-ट्यूब पर तो धमाल मचाया ही, साथ ही इसपर लोगों को भी थिरकने के लिए खूब मजबूर किया. नोरा फतेही के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं. नोरा फतेही से जुड़ी फिल्म की क्लिप भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनकी एक्टिंग को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

Related posts

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की हैं -पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2024 का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

7 अवैध पिस्तौल और 17 जिंदा कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!