Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले ही मिली नियुक्ति।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले ही नियुक्ति मिल गई है। बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन के विद्यार्थी आकाश, अनंत भारत और रोहित कुमार को टॉर्क रोबोटिक्स ने नियुक्ति पत्र दिए। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कौशल के बूते मनुष्य न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है, बल्कि अपने करियर को संवार कर रोजगार के क्षेत्र में ऊंचे पायदान प्राप्त कर सकता है। 

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी। कुलपति राज नेहरू ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्व विद्यालय का प्रयास है कि यहां से विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा करने से पहले ही कहीं ना कहीं  अपनी नियुक्ति सुनिश्चित करें। इसी के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को पूरी तरह से सक्रिय किया गया है। बहुत सी कंपनियां श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्लेसमेंट का अभियान और तेज होगा। 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर आरएस राठौड़ और इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के ज्वाइंट डायरेक्टर विनीत सूरी ने नियुक्ति पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्किल्ड लोगों की इंडस्ट्री में बहुत मांग है और इसी के अनुरूप हम विद्यार्थियों को तैयार कर रहे हैं।  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और इंडस्ट्री के साथ तालमेल से विद्यार्थियों को कुशल बना रहा है। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डिप्टी ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया और रोजगार विभाग की उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी भी उपस्थित रहे। नियुक्ति पाने वाले तीनों विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

Related posts

जिन प्रत्याशियों ने एफिडेविट में अपने कुछ तथ्यों (क्रिमिनल एवं प्रॉपर्टी )को छुपाया है,उनके नामांकन रद्द करने की मांग ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :आज के विद्यार्थी ही विश्वगुरु भारत के निर्माण की कुंजी हैं: निलेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x