अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा में हताश युवाओं के आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे है. सेना के अग्निवीर परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने परीक्षा में फेल हो जाने के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के बाद, अब सेक्टर-126 स्थित एचसीएल कंपनी के 11वें मंजिलों से एक ट्रेनी इंजीनियर ने छलांग लगा दी. कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची सेक्टर 126 थाने की पुलिस उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक ट्रेनी इंजीनियर की पहचान नागपुर के 22 वर्षीय क्षितिज इंगोले के रूप में हुई है। उसके पैंट की जेब से मराठी में लिखा चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये तस्वीर एचसीएल कंपनी के 11वें मंजिल से छलांग लगाने वाले ट्रेनी इंजीनियर 22 वर्षीय क्षितिज इंगोले की है. जो नोएडा के सेक्टर 126 स्थित में रायपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है क्षितिज काफी हंसमुख और मिलनसार था और लेकिन बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार क्षितिज पहले 11वीं मंजिल पर छज्जे के सहारे कुछ देर तक लटका रहा उसके बाद कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी के कर्मचारी और क्षितिज के साथी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची सेक्टर 126 थाने की पुलिस ने उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नोएडा ज़ोन के एसीपी रजनीश वर्मा बताया कि क्षितिज इंगोले ने पांच महीने पहले ही एचसीएल कंपनी में एक ट्रेनी इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। मृतक के पैंट की जेब से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है, जो मराठी में लिखा है। लेकिन मराठी में होने की वजह से इसको समझने के लिए ट्रांसलेटर को बुलाया जा रहा है। सुसाइड नोट पेज के अंतिम पेज पर क्षितिज ने अंग्रेजी में लिखा कि उसकी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए। कंपनी का स्टाफ सहित अन्य लोग बहुत अच्छे मिले। उसकी सैलरी को उसके परिवार को दे दी जाए। क्षितिज ने नोट में परिवार के लोगों का नंबर भी लिखा है। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी क्षितिज के परिवार वालो को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुदकुशी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

