Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मामूली कहासुनी को लेकर ई -रिक्शा चालक की हत्या के एक मामले में एक नाबालिक सहित तीन अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद एक ई -रिक्शा चालक की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या करने के मामले में एक नाबालिक सहित तीनआरोपितों को बादशाह पुर थाना की टीम ने अरेस्ट किया हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 2 नवंबर बुधवार को अंजाम दिया गया  हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 2 नवंबर 2022 को गांव फाजिलपुर में मकान निर्माण कार्य चल रहा था, जहां से एक ई-रिक्शा चालक अपना ई-रिक्शा लेकर निकल रहा था, तभी मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की ई-रिक्शा चालक के साथ रिक्शा निकालने पर कहा सुनी हो गई।

जिस पर उसने अपने साथी शेख अब्दुल रहीम, रितिक सिंह व अन्य के साथ निर्माण स्थल पर बुला लिया और इस झगड़े में कस्सी से सिराजुलहक के सिर पर वार किए। सिराजु लहक को ईलाज के लिए सरकारी हस्पताल में दाखिल कराया उसके बाद घायल के परिवारजन घायल को जीवनधारा हस्पताल बादशाहपुर लेकर गए। झगडे में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 506 IPC के तहत थाना बादशाहपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना हैं कि थाना बादशाहपुर की टीम ने उपरोक्त मुकदमा  में एक नाबालिक सहित 3  आरोपित *शेख अब्दुल रहीम व रितिक सिंह को काबू कर लिया है। आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है। 

Related posts

डीएचबीवीएन के कॉरपोरेट सीजीआरएफ में नई नियुक्तियां, स्थानांतरण आदेश जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बकाया पैसा प्रॉपर्टी डीलर भगत नहीं दे रहा था, इस लिए उसकी सरेराह रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी -दो अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली पुलिस ने आज पीएस जामिया नगर के इलाके में ड्रोन गश्त का देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x