Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली नई दिल्ली

यह हमारी ही बड़ी गलती थी, क्योंकि हमारी मिसाइल ने हमारे ही चॉपर को मार गिराया था : भारतीय वायुसेना प्रमुख

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 27 फरवरी को श्रीनगर में हुए एमआई-17 चॉपर क्रैश पर कहा, “कोर्ट ऑफ एन्क्वायरी पूरी हो गई है, और यह हमारी ही बड़ी गलती थी, क्योंकि हमारी मिसाइल ने हमारे ही चॉपर को मार गिराया था.हम दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. हम स्वीकार करते हैं कि यह हमारी बड़ी गलती थी, और हम सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की गलती भविष्य में नहीं दोहराई जाए.” आपको बता दें की बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना का एमआई-17 चॉपर श्रीनगर के पास गश्त कर रहा था.लेकिन अचानक उस पर गलती से मिसाइल हमला कर दिया गया था.कोर्ट ऑफ इन्क्वाएरी में पाया गया था कि अपने ही देश के स्पाइडर एयर डिफेंस की ओर से चॉपर पर मिसाइल दाग दी गई थी. चॉपर के 10 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी. ज्ञात हो कि इस हादसे में Mi-17 हेलीकॉप्‍टर में सवार 7 सेना कर्मियों की मौत हो गई थी.

वहीं,भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने समाचार एजेंसी ANI के सवाल कि क्या पाकिस्तान भारत द्वारा अपने पायलटों से की जाने वाली बातचीत को जाम कर सकेगा, जिस तरह उसने विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान के मामले में किया था, इस पर उन्होंने कहा कि,”हमने सुरक्षित रेडियो संचार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं.



वे अब हमारी बातचीत नहीं सुन पाएंगे’ वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उन्‍होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान और एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की खरीद भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं को काफी बढ़ाएगी. उन्‍होंने कहा कि भारतीय वायु सेना की अभियान संबंधी तैयारी बेहद उच्च स्तरीय हैं.हम पूर्व की उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहते. वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पिछले साल बालाकोट हमले समेत अभियान संबंधी कई उपलब्धियां हासिल कीं. 30 सितंबर, 2019 को राकेश कुमार सिंह भदौरिया वायु सेना के प्रमुख बने हैं

Related posts

नई दिल्ली: संगठन के प्रभारी सांसद एवं एआईसीसी महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने जारी किया बयान

Ajit Sinha

हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न दबेंगे, राहुल गांधी, कांग्रेस देश के लिए लड़ेंगे- रणदीप सिंह सुरजेवाला।

Ajit Sinha

आज की बारिश से तपती और उमस भरी गर्मी से आमजनों को राहत, पर काफी मुश्किलें भी हैं, सोच समझ कर घर से निकले

Ajit Sinha
error: Content is protected !!