Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गीता मंदिर पार्क में आयोजित डांडिया उत्सव में 23 से 83 साल तक की महिलाओं ने लिया हिस्सा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर-15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी ने गांधी जंयती की शाम को गीता मंदिर सेक्टर -15 में डांडिया उत्सव का आयोजन किया। रात तक चले डांडीया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नवरात्रि के अवसर पर शहरभर की सैंकडों महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। जिसमें 23 से लेकर 83 साल तक की महिलाएं शामिल थी। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। क्योंकि ये उत्सव भी महिलाओं द्वारा ही आयोजित किया गया था। डांडिया उत्सव की शुरुआत गरबा डांस से हुई। सेक्टर-15 महेली कमेटी की सदस्यों ने 15 दिनों की तैयारी के बाद ये नृत्य तैयार किया था।

इसके बाद कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने गरबा नृत्य किया और डांडिया खेला। यहां शिरकत करने वाली सभी महिलाएं लहगां-चुनरी पहन कर आई थी। आयोजनकर्ताओं ने महिलाओं के लिए डांडीया उत्सव की थीम पर एक सेल्फी पाईंट भी बनाया था। जहां महिलाओं ने अपनी रंग-बिरंगी सेल्फीयां ली। व्रत वाली महिलाओं के लिए यहां विशेष रुप से व्रत के खाने का इंतजाम किया गया।इस कार्यक्रम की खूबसूरती ये है कि इसमें हर उम्र की महिला यानी सास-बहु से लेकर पोती तक ने हिस्सा लिया। यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट डांस, लंबे बाल, बडे कुंडल, सबसे वजनदार पायल, 38 कली का लहंगा, पैरों में बिछुवों की ज्यादा संख्या, गले में सबसे बडा हार, अनूठी शख्सियत, अनूठी जैव्लरी, अत्याधिक रंगीन चूडियां, सबसे ऊंची हील पहल कर आने वाली महिलाओं और सबसे बडी उम्र की डांसर को सम्मानित किया गया।



आयोजनकर्ता प्रियंका गर्ग ने बताया कि ये केवल डांडिया उत्सव नहीं सेक्टर की महिलाओं के लिए आपस में मिलने और खुद से रुबरु होने का एक अवसर भी था। यहां पुराने लोग फिर से मिले और कुछ नए भी अपने बने। इस अवसर पर मुख्य रुप से सेक्टर -15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी से प्रियंका गर्ग, नेहा गोयल, अल्का लांबा,नीता कुकरेजा , सिखा बंसल ,मिताली खन्ना,पूजा मलहोत्रा,आदि मौजूद थी।

Related posts

पर्यटन में अथाह संभावनाएं- डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाभी ने रची थी अपने देवर की हत्या की साजिश, भाइयों ने अपनी बहन की उजड़े घर को बसाने के उद्देश्य से की संजय की हत्या, लोकेंद्र।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सर्वे विभाग में की छापेमारी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!