Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जारचा पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जारचा पुलिस चौकी संथली के दयानगर पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को देख उसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया, तो बाइक सवार ने पुलिस पार्टी पर फायर कर, दयानगर से तेल मिल जाने वाले रास्ते पर भागने लगा. पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो होकर घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए कराया है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान गाजियाबाद निवासी जावेद पुत्र युसूफ के रूप में हुई है उसके विरुद्ध एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस जावेद का अपराधिक इतिहास और विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:सोशल मीडिया, फेसबुक यूट्यूब और ट्विटर पर भड़काऊ कंटेंट/वीडियो पोस्ट करने पर एक महिला सहित 4 लोगों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

कोठी में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर हुई लूटपाट का खुलासा, मुठभेड़ में पुलिस ने मारी चार बदमाशों के पैर में गोली।

Ajit Sinha

समाज से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई और बैठके।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x