Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिजली दरबार में ऑनलाइन बिल पेमेंट वाले होंगे पुरस्कृत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा मानेसर सब डिवीजन के तहत गांव मोकलवास में सोमवार 8 अगस्त को बिजली दरबार लगाया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि यह खुला दरबार गांव मोकलवास के पंचायत घर में प्रातः 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा और मौके पर ही बिजली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसमें बिजली निगम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिलों को ऑनलाइन जमा करवाने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को पुरस्कृत भी किया जाता है। इस अवसर पर गांव में ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान करने वाले एक उपभोक्ता को दो हजार एक सौ रुपए ( ₹2100) की राशि का पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

उपमंडल अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों के सामने ही ग्रामीण क्षेत्रों से ऑनलाइन बिल पेमेंट करने वाले उपभोक्ताओं में से ड्रा द्वारा एक उपभोक्ता का चयन किया जाएगा। निगम मैनेजमेंट के निर्णय अनुसार ऑनलाइन बिजली बिल के भुगतान करने वाले ग्रामीणों को प्रोत्साहन देने के लिए यह पुरस्कार राशि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी दी जाएगी।

Related posts

पिस्तौल की नोंक पर शराब का ठेका लूटने वाले दो लूटेरे अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले हैं, कुल 3440 आकड़ें हैं, गुरुग्राम 1084 व फरीदाबाद में 445 केस हैं।

Ajit Sinha

झगड़े में बीच बचाव करने गए शख्स की सिलेंडर से सिर में चोट मारकर हत्या कर फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x