Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

नाश्ता बनाने किचन गई महिला, तभी टोस्टर के पीछे से निकल आया काला जहरीला सांप-पढ़े

नई दिल्ली: जरा सोचिए आप सुबह के पहले निवाले के लिए किचन में नाश्ता बनाने जाएं और टोस्ट बनाते हुए टोस्टर के पीछे से जहरीला सांप निकल आए तो आपकी क्या हालत होगी. कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया में, जहां एक महिला किचन में सांप मिलने से बुरी तरह डर गई.

द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने जैसे ही टोस्टर में ब्रेड डाला पीछे से जहरीला सांप निकल आया. वो सांप Red Bellied नस्ल का था जिसे ऑस्ट्रेलिया में जहरीले सांपों में से एक माना जाता है.

सांप को देखने के बाद महिला बिल्कुल शांत हो गई ताकि सांप उसपर हमला ना कर दे. इसके बाद महिला के परिवार ने सांप पकड़ने वाली एजेंसी को बुलाया. ऑस्ट्रेलिया के brisbane north snake catchers and relocation विभाग से लोग आए और उस सांप को वहां से निकालकर ले गए. विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर भी घटना की जानकारी दी है और तस्वीरें शेयर की है.

स्नेक चेकिंग सेवा ने लिखा है कि अगर इन सांपों को परेशान किया जाता है तो यह काटने में सक्षम होते हैं. घर के मालिक स्टीवन ब्राउन ने कहा, यह विशेष सर्प काफी छोटा था, लेकिन यह बेहद खतरनाक होता है.’यह लगभग 80 सेमी लंबा था, लेकिन ये निश्चित रूप से परिवार के लिए समस्या बन सकता था.विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में गर्मी बढ़ने के साथ ही इस मौसम में सांप के मिलने का सिलसिला शुरू हो जाता है क्योंकि वो जंगल छोड़कर ठंडी जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ आ जाते हैं. वहीं महिला ने बताया कि उसके किचन के पीछे वाली खिड़की खुली हुई थी जिस वजह से सांप को घर के अंदर आने का मौका मिल गया.

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में पुनः पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- केंद्रीय गृह अमित शाह तुरंत देश से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें

Ajit Sinha

कांग्रेस आज कल भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है या भारत को तोड़ने की यात्रा पर, पता ही नहीं चलता है-जे पी नड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!