Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद शिक्षा

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने दो अलग -अलग सरकारी स्कूलों और मीड डे मिल के स्टॉक में की छापेमारी की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, हरियाणा, फरीदाबाद, एफएसओ व नायब तहसीलदार, जिला पलवल  की संयुक्त टीम ने आज बुधवार को जिला पलवल के गांव उटावड़ में दो सरकारी स्कूलों और मिड डे मिल के स्टॉक वितरण में छापेमारी की कार्रवाई की।  छापेमारी के दौरान स्कूलों में टीचरों एवं अन्य स्टाफ और छात्र -छात्राएं देर से आना मिला है। इसके बाद मिड डे मिल के स्टॉक वितरण की भी चेकिंग की गई जिसमें काफी अनियमितताए पाई गई है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई संबंधित विभाग के द्वारा की जा रही है। डीएसपी विवेक चौधरी ने आज बुधवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव उटावड़ के सरकारी स्कूल में अध्यापक समय से नही आते हैं और बच्चे भी काफी देर तक स्कूल आते रहते हैं। इसके अतिरिक्त मिड डे मील वितरण में भी काफी अनियमितताए बरती जा रही हैं। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा  श्रवण कुमार नायब तहसीलदार हथीन एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व  एफएसओ पलवल राजेश वर्मा के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड़ व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों  स्कूल में समय 8.15 AM तक कोई भी अध्यापक स्कूल में हाजिर नही पाया गया।
उसके उपरांत राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड में 9 अध्यापक देरी से 3 BLO ड्यूटी व 1 CL पर व 2 अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। निरीक्षण पर 700 बच्चों में से 188 बच्चे हाजिर मिले मिड डे मील के स्टॉक में  रखी हुई खाद्य सामग्री का रिकॉर्ड से मिलान करने पर खीर बनाने का मिक्चर के 2 बैग व 38 किलोग्राम सोया चूरा जिनके उपयोग करने की समयावधि समाप्त हो चुकी थी उसके बावजूद यह खाद्य सामग्री स्टॉक में रखी हुई मिली। जिस सम्बंध में एफएसओ द्वारा मौका पर ही उक्त खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।उनका कहना है कि  मिड डे मील के स्टॉक में रखी खाद्य सामग्री की अलग से सूची तैयार कराई गई व भौतिक निरीक्षण किया गया। कुछ चावल ऐसा पाया गया जिसमें सुरसरी लगी हुई थी। एफएसओ  द्वारा कच्चे चावल का व राजमा जिसे खाने के लिए पकाया हुआ था में से एक एक सैम्पल लिया गया। पाई गई इन अनियमितताओं के संबंध में अलग से रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ के निरीक्षण पर 6 अध्यापकों में से 4 देरी से, 1 CL पर व स्कूल प्रिंसिपल सुनील यादव गैरहाजिर पाया गया। इस स्कूल में 507 छात्राओं में से केवल 80 छात्रा हाजिर मिली व 431 गैरहाजिर पाई गई। मिड डे मील के स्टॉक का निरीक्षण करने पर रिकॉर्ड अनुसार खाद्य सामग्री ठीक पाई गई।
 

Related posts

आंचल छाया बघौला के प्रांगण में खुशी की लहर-बिछड़ी हुई बच्ची को माता-पिता से मिलाया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेजे एक्ट व पोस्को एक्ट जानकारी हर बच्चे तक पहुँचाना सुनिश्चित करें: डीसी 

Ajit Sinha

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बिक्री एवं प्रदर्शन के स्टॉल लगाने के उद्देश्य से ही यह एग्री लिडरशिप सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x