Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने के मामले में मुठभेड़ के बाद काबू किए गए 3 आरोपित का चौथा साथी पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हथियारबंद तीन आरोपितों को मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया, जबकि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दो आरोपित  घायल हो गए। पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जा से 136 ग्राम MDMA (मादक पदार्थ), 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा तथा एक खाली खोल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपितों में एक आरोपित पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में इनाम भी घोषित किया हुआ था।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 9 अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति हथियारों से लैस होकर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नंगली उमरपुर से सेक्टर -62, गुरुग्राम की ओर जाने वाले क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रात समय करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित पुलिस टीम को देखकर बाइक भगाने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने वाहनों से पीछा करते हुए आरोपितों को घेर लिया। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिस वाहन पर लगी तथा एक गोली पुलिस कर्मचारी की बाजू पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपितों के पैरों में गोली लगी। पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को काबू कर लिया। घायल आरोपितों और पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम 1. मार्फत उर्फ मारू (उम्र 32 वर्ष), निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल,2. फूल बाबू शेख (उम्र 26 वर्ष), निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, और 3. श्रीकुल शेख (उम्र 37 वर्ष) — निवासी मीरा प्लेसी, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल है।  उनका कहना है कि मुठभेड़ में मार्फत उर्फ मारू और फूल बाबू शेख के पैरों में गोली लगी। तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने तथा अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुल 09 राउंड गोलियां चलीं। इनमें से 06 गोलियां आरोपितों  द्वारा तथा 3 गोलियां पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गईं। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर लगी और एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो आरोपित  घायल हुए।

Related posts

कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल

Ajit Sinha

दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के समीप एक नवजात बच्ची मिली-केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x