Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने आज छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक फर्जी मेडिकल स्टोर का किया भंडाफोड़ , केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद व स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को अवैध रूप से चलाए जा रहे श्री ब्रह्मा मेडिकल स्टोर में छापेमारी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से एमटीपी किट ग्राहकों को बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना सेक्टर -58 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि श्री ब्रह्मा मेडिकल स्टोर राजीव कॉलोनी सेक्टर 56 समय पुर रोड बल्लभगढ़ द्वारा अवैध रूप से मेडिकल स्टोर खोला हुआ है तथा अवैध रूप से अंग्रेजी दवाइयां व एमटीपी किट बेची जा रही है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर रेड की जाए तो अवैध MTP Kit व मेडिकल स्टोर का भंडाफोड़ हो सकता है।

उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्त की टीम द्वारा रोहित गॉड मेडिकल ऑफिसर बी. के. फरीदाबाद व प्रवीण राठी जिला औषधि नियंत्रक फरीदाबाद की संयुक्त टीम के साथ एक फर्जी ग्राहक को ब्रह्मा मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट खरीदने के लिए 1000/- देकर भेजा गया। श्री ब्रह्मा मेडिकल स्टोर के संचालक अनिल विश्वकर्मा द्वारा फर्जी ग्राहक से 1000/- लेकर तीन अलग-अलग लिफाफे में एमटीपी किट को उपयोग करने का समय लिखकर उपलब्ध करा दिया गया।इसी बीच मेडिकल टीम द्वारा श्री ब्रह्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अवैध रूप से बेची गई एमटीपी किट व ₹1000 के नंबरी नोट अनिल विश्वकर्मा से बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त प्रवीण राठी जिला औषधि नियंत्रक द्वारा श्री ब्रह्मा के नाम से मेडिकल स्टोर चलाने बारे अनिल विश्वकर्मा से वैध लाइसेंस तथा फार्मासिस्ट का सर्टिफिकेट की मांग की गई। मेडिकल स्टोर संचालक अनिल कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चल रहा था। इस सम्बंध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए रोहित गॉड मेडिकल ऑफिसर तथा प्रवीण राठी जिला औषधि नियंत्रक की शिकायत पर आरोपित अनिल विश्वकर्मा के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में आपराधिक मुकदमा अंकित कराया गया है। आरोपित अनिल विश्वकर्मा को स्थानीय के हवाले किया गया।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड सहित 4 सब स्टेशनों को एक महीने ट्रायल के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह जनता को करेंगे समर्पित: सीमा त्रिखा

Ajit Sinha

सीएम नायब ने की बड़ी घोषणा: नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x