Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई कर 362 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन पकडे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व खेड़ीपुल थाना पुलिस और ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सांय को नहरपार इलाके के दो अलग – अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए लगभग तीन कविंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की हैं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता , फरीदाबाद के डीएसपी राजेश चेची की माने तो प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ने का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद की टीम को एक  गुप्त सूचना मिली कि फरीदाबाद में खेड़ीपुल चौक (नहरपार) के पास सब्जी मंडी पेरिस  नामक व्यक्ति ने अपनी दुकान में हरियाणा सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन रखी हुई है। यदि मौका पर चेक़ किया जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक मिल सकता है। उनका कहना हैं कि इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद की टीम ने  मदन लाल सैनेटरी इंस्पेक्टर, विशाल सुपरवाइजर नगर निगम ओल्ड  फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेड़ीपुल चौक से पुराना तिगांव रोड पर मंगल मार्केट के निकट सब्जी मंडी में पेरिस नागर निवासी जसाना की दुकान को चैक किया गया। जिसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन रखी हुई मिली।

जिनका वजन करने पर लगभग 62 किलोग्राम पाया गया। जिस सम्बंध में सेनेटरी निरीक्षक द्वारा पेरिस  नागर का 25 हजार रुपये का चालान किया गया।    उनका कहना हैं कि इसी प्रकार इंदिरा कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में भी प्रतिबंधित पॉलिथीन रखी हुई है। संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मकान नम्बर- 350, गली नम्बर- 6 इंद्रा कॉम्प्लेक्स खेड़ी रोड नहरपार, फरीदाबाद पर पहुँच कर निरीक्षण किया। मौका पर मकान मालिक हाजिर मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम कालीचरण बताया  व निरीक्षण के दौरान दरवाजे के साथ गैलरी में लगभग 12 कट्टो में प्रतिबंधित पॉलिथीन रखी पाई गई। जिनका वजन करीब 300 किलोग्राम पाया जाने पर सैनेटरी निरीक्षक द्वारा कालीचरण का 25 हजार रुपये का चालान किया गया। दोनों स्थानों पर पाई गई प्रतिबंधित पॉलिथीन को नगर निगम फरीदाबाद टीम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया है ।

Related posts

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट करने वाले 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ससुराल पक्ष से बेइज्जती का बदला लेने के लिए दामाद ने 10 वर्षीय साली की हत्या कर गंदे नाले में फेंका, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

जिम मालिक की कार्यालय में में तीन हथियार बंद बदमाशों ने देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी , पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x