Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

क्राइम की विशेष टीम ने  दिल्ली हिंसा के दौरान पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ और हत्या करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:पिछले दिनों 24-25 फरवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल ने मोहम्मद शाहनवाज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इस SIT टीम का नेतृत्व राजेश देव कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद शाहनवाज निवासी एचएनओ नंबर 528 , गली न. 22 शिव विहार , दिल्ली , उम्र 27 साल हैं के खिलाफ थाना गोकुल पूरी , दिल्ली में भारतीय दंड सहिंता की धारा 147 , 148 , 149 , 302 , 201 , 436 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज हैं।

पुलिस की माने तो 24 फ़रवरी 2020,शिव विहार तिराहा के पास एक दंगा हुआ, जिसमें आरोपी मो। मोहम्मद शहनाज़ और कई अन्य लोगों ने पथराव, आगजनी व तोड़फोड़ की व एक शख्स की हत्या की थी। बता दें कि गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में दिलबर नेगी (27) की हत्या को लेकर मामला दर्ज किया गया था। अनिल स्वीट हाउस (ब्रजपुरी) में 26 फरवरी को दिलबर का शव विकृत हालत में मिला था। दिलबर अनिल स्वीट हाउस में वेटर था। यहां पर हिंसा के दौरान स्वीट हाउस में बुरी तरह तोड़फोड़ की गई थी। 

Related posts

फरीदाबाद पुलिस व हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत संयुक्त कार्यक्रम।

Ajit Sinha

बहन की शादी आगामी18 जुलाई को होनी थी, पैसे की जरुरत थी, मालिक का पैसा मेरे करीब पड़ा था और वह लेकर फरार हो गया-अरेस्ट

Ajit Sinha

डीटीसी और क्लस्टर बसों में दिल्ली सरकार के ई-टिकटिंग ऐप से टिकट बुक करने पर किराए में 10 फीसदी की छूट मिलेगी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!