Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

नागरिक हॉस्पिटल से भाग गया कोरोना वायरस का मरीज, गली-गली खोज रही पुलिस

दुनिया भर में कोरोना वायरस अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है.भारत में भी अब तक कई लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है.जिन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है.इस बीच उड़ीसा से एक ऐसी खबर आई है जिसने सरकारी महकमे के पसीने छुड़ा दिए हैं. दरअसल ,उड़ीसा के कटक में एक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज इलाज के दौरान अस्पताल से भाग गया. यह मामला गुरुवार रात का है. बताया जा रहा है कि आयरिश नागरिक भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आया था.

एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस को लेकर चल रही चेकिंग में आयरिश नागरिक का बॉडी टेम्परेचर बढ़ा हुआ मिला.इसके बाद उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया.हॉस्पिटल में उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रखा गया. इस बीच हॉस्पिटल स्टाफ अन्य मरीजों की देखभाल में लग गया. जब डॉक्टर ने आयरिश नागरिक को जांच के लिए स्टाफ को उसे लाने कहा तो वह कमरे में नहीं था. एक मरीज ने बताया कि आयरिश नागरिक हॉस्पिटल से भाग गया.

आयरिश नागरिक के हॉस्पिटल से भागने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली और प्रशासन में हड़कंप मच गया. उसे हॉस्पिटल प्रशासन से लेकर पुलिस बल जगह-जगह ढूंढने लगा लेकिन वह नहीं मिला.इसके बाद गुरुवार रात को आयरिश नागरिक के खिलाफ मंगलाबाग पुलिस स्टेशन पर शिकायत की गई. पुलिस फिलहाल आयरिश नागरिक को तलाश रही है और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है.

Related posts

फरीदाबाद की डॉक्टर दम्पति डॉ. अर्पित जैन आईपीएस एवं डॉ. अंशु सिंगला आईपीएस उतरेंगे अस्पतालों के प्रबंधन में

Ajit Sinha

कर्नल रोहित चौधरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, सुने इस लाइव वीडियो।   

Ajit Sinha

दिल्ली को नववर्ष का तोहफा, बिजली सरचार्ज में भारी कटौती, सभी उपभोक्ताओं के बिल में आएगी कमी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!