Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फैक्ट्री में लूट के इरादे से घुस रहे लूटेरे को तैनात सुरक्षा गार्ड ने मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक- 3 कोतवाली क्षेत्र स्थित सरस फैक्ट्री में कुछ बदमाश लूटपाट करने के इरादे से अंदर घुसे। लेकिन गश्त  कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया।  सिक्योरिटी गार्ड ने जब एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो वह सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ गया, सिक्योरिटी गार्ड ने पहले हवाई फायरिंग की लेकिन उस पर झपट पड़ा तो गार्ड ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गार्ड  जिसे घायल अवस्था मे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लूटेरे  को इलाज  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी बदमाश के बारे में जानकारी करने में जुटे हुए हैं साथ ही पुलिस के आला अधिकारी सिक्योरिटी गार्ड के साहस की तारीफ भी कर रहे हैं

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीशचन्द्र ने बताया कि सरस फैक्ट्री में कुछ बदमाश लूटपाट करने के इरादे से अंदर घुसे। लेकिन ग्रस्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया। फैक्ट्री की दीवार कूद कर घुसे  बदमाश अभी लूट  की वारदात को अंजाम दे ही रहा था। तभी कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाश को देख लिया और ललकारा जिस पर एक बदमाश  उल्टे सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ने की कोशिश करने लगा जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने पहले हवाई फायरिंग की लेकिन बदमाश  जब इतने से भी डरा नहीं तो सिक्योरिटी गार्ड ने लूटेरे के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया गार्ड ने इसकी जानकारी कंपनी के मालिक को बताई जिस पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बदमाश  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है। 

पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश  की जानकारी की जा रही है कि उसका नाम क्या है और कहां का रहने वाला है साथ ही उसके गैंग में और कितने लूटेरे  शामिल है इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के हौसले की भी तारीफ कर रहे हैं जिसने साहस का परिचय देते हुए  फैक्ट्री में लूट होने से रोक लिया और लूटेरे को भी गिरफ्तार करा दिया।

Related posts

महिला ने फोन पर मीठी- मीठी बातें करके भैंस ब्यापारी को फरीदाबाद बुलाया और बंधक बना कर फिरौती की मांग की-3 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य महिला आरोपित 3 पकडे गए।

Ajit Sinha

जन्मदिन पार्टी में झगड़े में बीच बचाव करने वाले युवक की जिम सचालक ने आंखे फोड़ दी,और चाकू मारकर किया कातिलाना हमला-अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!