Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला ने फोन पर मीठी- मीठी बातें करके भैंस ब्यापारी को फरीदाबाद बुलाया और बंधक बना कर फिरौती की मांग की-3 अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फोन पर मीठी मीठी बातें करके भैंस व्यापारी को प्यार के जाल में फंसाया, फिर महिला उसे अपने साथियों संग मिलकर बंधक बनाया। और उससे परिजन से फिरौती की मांग की। क्राइम ब्रांच , सेक्टर -17 की टीम ने बंधक भैंस व्यापारी को सकुशल मुक्त कराया। और घटनास्थल से दो महिलाओं सहित 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इस मामले में एक महिला सहित दो घटनास्थल से फरार होने में सफल हो गए। इस केस में कुल 3 महिलाएं सहित पांच आरोपित हैं। पुलिस की टीम अब दोनों आरोपितों की तलाश में सरगर्मी से जुट गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपितों में बड़खल निवासी  दानिश व दानिश की पत्नी वरीसा तथा राजकुमारी पत्नी संतोष का नाम शामिल है। आरोपितों  ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रेवाड़ी के रहने वाले भैंस व्यापारी मुरारीलाल को फरीदाबाद में बंधक बना कर उसके परिजनों से फिरौती की मांग की थी। इस मामले का मुख्य आरोपित एहसान निवासी घासेड़ा मुरारीलाल से एक दो बार भैंस खरीद कर लाया था तो उसने देखा कि मुरारी लाल के पास काफी पैसे हैं तो उसने मुरारीलाल को बंधक बनाकर फिरौती  मांगने की योजना बनाई। योजना के तहत आरोपित  एहसान ने अपनी गैंग में शामिल आरोपित महिला राजवती को मुरारी लाल का मोबाइल नंबर देकर उसे अपने प्यार के जाल में फसाने के लिए कहा जिसके पश्चात राजवती ने मुरारीलाल को फोन करके मीठी- मीठी बातें की और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

गत 18 जुलाई को राजवती ने मुरारीलाल को मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया और जब मुरारी लाल फरीदाबाद पहुंचा तो वहां पर आरोपितों  के अन्य साथी आ गए जिन्होंने मुरारी लाल को बंधक बनाकर फरीदाबाद के सेक्टर -18 में अपने किराए के कमरे में बंधक बना लिया। अगले दिन आरोपितों  ने मुरारीलाल से उसके भाई राकेश के पास फोन करवाया और उसे किसी काम के लिए कुछ पैसे लेकर फरीदाबाद आने के लिए कहा। जब राकेश पैसे लेकर फरीदाबाद पहुंचा तो आरोपितों  ने राकेश को फिर से फोन किया और उससे ₹30000 की फिरौती मांगी। आरोपितों  ने मुरारीलाल के भाई को धमकी दी कि यदि वह पैसे लेकर नहीं आया तो वह मुरारीलाल को जान से मार देंगे। राकेश ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सेक्टर- 16 में दी जिसके आधार पर आरोपितों के खिलाफ षड्यंत्र रचने तथा फिरौती मांगने की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। मामले में शामिल आरोपित  दानिश मुरारी लाल का मोबाइल लेकर बाहर आ गया और उसने राकेश को फोन किया और कहा कि तुम सेक्टर- 16 में आ जाओ मैं वहां से तुम्हें मुरारीलाल के पास ले चलूंगा। क्राइम ब्रांच की टीम राकेश के साथ चल दी और जब राकेश दानिश के पास पहुंचा तो क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़  लिया। इसके पश्चात क्राइम ब्रांच की टीम दानिश को लेकर सेक्टर- 18 में स्थित उनके किराए के कमरे पर पहुंची। पुलिस को देख कर आरोपित  एहसान तथा राजवती मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब कमरे पर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला तो उसके अंदर आरोपित  महिला वरिसा  तथा राजकुमारी मुरारीलाल को बंधक बनाकर बैठी हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुरारी लाल को आजाद करवाया और दोनों महिलाओं को अरेस्ट  लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपित  महिलाओं को जेल भेज दिया गया तथा आरोपित  दानिश को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपित  एहसान की योजना के मुताबिक राजवती ने मुरारीलाल को फरीदाबाद बुलाया था। जब मुरारी लाल राजवती के पास पहुंचा तो सभी आरोपियों  ने मिलकर उसे बंधक बना लिया और उसे फिरौती की मांग की थी परंतु पुलिस ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वही वारदात में शामिल आरोपित  एहसान तथा   राजवती को जल्द अरेस्ट किया जाएगा। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने पहली से तीसरी कक्षा तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 सितंबर से खोलने का फैसला लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के चारों जोनों में अवैध बेसमेंट की सर्वे करने के आदेश निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्त को दिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला का फोटो अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x