Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला के करीब 200 जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किए। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण सर्दी के मौसम में बच्चों को ठिठुरन से बचाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल ने आज अजरौंदा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के करीब 200 जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किए। इस मौके पर क्लब के वर्तमान प्रधान रोटेरियन ओपी गुलाटी, क्लब के चेयरमैन प्रोजेक्ट एवं प्रेजिडेंट सीड फाउंडेशन रोटेरियन जगदीश सहदेव, रोटेरियन विजय कपूर, रोटेरियन टीएम ललानी तथा रोटेरियन शिव कुमार का स्कूल स्टाफ ने इस नेक कार्य के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।



इस अवसर पर रोटेरियन ओपी गुलाटी व जगदीश सहदेव ने संयुक्त रूप से कहा कि इस भीषण सर्दी के मौसम में गरीब बच्चों को सर्दी से बचाना हम सभी का कर्तव्य बनता है इसी सोच के चलते संस्था ने यहां जरूरतमंद बच्चों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा उन्हें मन लगाकर पढऩा चाहिए, क्योंकि बिना शिक्षा के मनुष्य पशु समान है जबकि शिक्षित होकर व्यक्ति समाज में अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करता है और हमारा देश तरक्की के रास्ते पर ऐसे ही आगे बढ़ता है। रोटेरियन सहदेव ने बताया कि रोटरी क्लब जिला रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर टीबी के मरीजों को भी शीघ्र ही कम्बल वितिरत करेगा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ ने भी आयोजकों के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही समाजसेवी लोगों के जरिये समाज को नई दिशा के साथ-साथ गरीब बच्चों को शिक्षित होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। एक दिन ये बच्चे बड़े होकर और कुछ बनकर इसी प्रकार दूसरों की सेवा को आगे आएंंगे ऐसा हमारा पूर्ण विश्वास है।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात एक नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राजेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने ग्रहण किया फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट सीपी का पदभार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई -झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!