Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

संगठनात्मक संचार, जनसंपर्क और अभियान प्रबंधन में आई.टी. विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण : पंकज पूजन रामपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “भाजपा सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान युग में आई.टी. विभाग की भूमिका संगठनात्मक संचार, जनसंपर्क और अभियान प्रबंधन में विशेष रूप से अहम है।”इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से, जिला प्रमुख (आई.टी. विभाग) शिवम् रतन द्वारा फरीदाबाद जिले की आई.टी. टीम में संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गई।

इस नवगठित टीम में मनीष द्विवेदी, यश दत्ता, श्रीमती रेखा मिश्रा और लक्की मैसी को जिला आई टी सह प्रमुख,  अभिषेक पांडेय, संदीप अधाना, हिमांशु सेठी, प्रशांत पाराशर, जितेंद्र सिंह, सुनील चौधरी को जिला टोली सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैंरामपाल ने कहा कि इन पदाधिकारियों का चयन उनके तकनीकी पृष्ठभूमि और संगठन के प्रति दीर्घकालीन निष्ठा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम भाजपा की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “डिजिटल इंडिया” अभियान को जिला स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में भारी बारिश के बीच 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जोश

Ajit Sinha

प्रमुख समाजसेवी अशोक गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद की अनाजमंडी में जरुरतमंद सैकड़ों महिलाओं में राशन बांटे।

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हेंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा हैं :बंगाल में ये क्या हो रहा हे प्रभु”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x