Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एचएसवीपी, फरीदाबाद के नवनियुक्त प्रशासक नीरज कुमार का फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता व उनके अन्य पदाधिकारियों ने किया स्वागत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फीवा) के प्रधान आकाश गुप्ता आज बुधवार को अपने पदाधिकारियों के साथ एचएसवीपी, फरीदाबाद के नवनियुक्त प्रशासक नीरज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर फीवा की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रशासक को एक पौधा भेंट किया गया तथा मिष्ठान खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए संस्था की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास भी व्यक्त किया। इस शिष्टाचार भेंट में फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत सिंह देओल, वरिष्ठ उप-प्रधान सुनील जतवानी, ग्रीनफील्ड डीलर बिल्डर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार जिंदल, कपिल जिंदल, वैभव जैन, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य उमाशंकर गर्ग तथा जोन-2 से फीवा कार्यकारिणी के सदस्य रवि राज बैंसला उपस्थित रहे प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज कुमार के नेतृत्व में एचएसवीपी की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितैषी बनेगी तथा फरीदाबाद के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Related posts

अच्छी खबर: फरीदाबाद जिले में 43 कोरोना संक्रमित केस घट कर कुल 14 केस रह गई हैं, 29 मरीज ठीक हुए हैं: डा. राम भगत  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस सप्ताह: एक दिन में 2124 यूनिट रक्त एकत्र: डीजीपी मनोज यादव 

Ajit Sinha

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, फरीदाबाद द्वारा गांव खेड़ी कलां में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x