Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 के लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 के लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं,जोकि बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in  एवं बोर्ड की मोबाईल-एप डाउनलोड करके देखा जा सकता है। इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 9.79 प्रतिशत,लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 10.76 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) की कुल 4.23प्रतिशत अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह परीक्षा गत 16व 17 नवम्बर, 2019 को संचालित करवाई गई थी।



बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा-2019 में कुल 2,61,574अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 78,879अभ्यार्थी,लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में 1,00,047 अभ्यार्थी,लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में 82,648 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए थे। उन्होंने आगे बताया कि परिणाम को अपलोड करने या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापिस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपे उनके सपनों के घर की चाबियां

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने फ्रांस के पेरिस स्थित साइंसेज पीओ यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की-इंग्लिश में लाइव सुने।

Ajit Sinha

युवक की सनसनीखेज हत्या करके जमीन के नीचे गड्ढे में दफ़नाने के मामले में दो और आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!