Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पवन खेड़ा द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को दी जिम्मेदारी।

अमोद श्रीवास्तव की रिपोर्ट
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी दी है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को बिहार, एवं सुरेंद्र राजपूत को गुजरात, डॉ. पंकज श्रीवास्तव को उड़ीसा का इंचार्ज बनाया गया है, और संयोजक /प्रवक्ता अंशू अवस्थी को हरियाणा की मीडिया विभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता सचिन रावत को गुजरात, डॉली शर्मा को कर्नाटक, ईशान त्यागी को झारखंड, शुची विश्वास को दिल्ली, अनूप पटेल को पश्चिम बंगाल, पंखुड़ी पाठक को पंजाब, विभाकर शास्त्री को राजस्थान, सौरभ राय को मध्य प्रदेश, के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्रत्याशियों की लगा तांता, शीघ्र की जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा-विजय प्रताप

Ajit Sinha

23 मई को पीएम मोदी पाली गांव से साधेंगे दक्षिणी हरियाणा, 22 मई को राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी भरेंगे हुंकार

Ajit Sinha

बर्थडे स्पेशल: इस वजह से महेश भट्ट ने कंगना को ‘गैंगस्टर’ से कर दिया था बाहर, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x