Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दर्दनाक स्टोरी: दादा ने पहले अपने पोते को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिला, खुद भी पी लिया, दोनो की मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली दनकौर क्षेत्र में स्थित रीलखा गांव में बीमारी और पारिवारिक विवाद के कारण एक दादा ने अपने पोते को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया,  फिर उस कोल्ड ड्रिंक को खुद भी पी लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी.  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया.  जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 
यह विचलित कर देने वाली तस्वीरें दादा और पोते की हैं,  जिनकी मौत जहरीला कोल्ड ड्रिंक पीने से  हुई हैं। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मूल रूप से अलीगढ़ के जिले के रहने वाले 65 वर्षीय निहाल पिछले कई वर्षों रीलखा गांव में स्थिति फॉर्म हाउस पर नौकरी करते हैं.

 उनके साथ उनका 3 साल का पोता, पोती और एक बेटा भी रहता है।  बेटे का कहना है कि निहाल बीमारी से परेशान थे मंगलवार शाम को पूरी सूचना मिली कि उनकी हालत गंभीर है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों के अनुसार दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था जिसके कारण उनकी मौत हुई है

 एडीसीपी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मृतक निहाल का परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उनके पोते लव के पिता कई वर्षों से लापता हो गए थे उनकी मां भी अपने बच्चों को छोड़कर अन्य जगह चली गई थी।   इसके बाद निहाल अपने पोते और मोदी के साथ कृषि फार्म पर रहकर नौकरी कर रह रहे थे।   परिवार के लोग पोते-पोती को उनके साथ रखने का विरोध करते थे। जिसकी वजह से उनके परिवार में अन्य लोगों से विवाद चल रहा था।   इसी कारण से निहाल ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पोते को पिला दिया और वह उसे पोती को भी पिला रहे थे उसने पीने से इंकार कर दिया।  तब उन्होंने वह कोल्ड ड्रिंक खुद भी पी लिया जिसके कारण दोनों की मौत हो गई.

Related posts

फरीदाबाद: भाग रहे एक शख्स पर जानबूझकर चढ़ाई रंजिशन तेज रफ़्तार स्कार्पियों गाड़ी, व्यक्ति की हालत गंभीर -केस दर्ज।

Ajit Sinha

पिता ने अपने 4 मासूम बच्चों और अपनी पत्नी की गला घौंट कर और जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या कर दी, खुद भी नस काट ली।

Ajit Sinha

गुरुद्वारा बंगला साहिब में सोने का मंगलसूत्र चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार,चोरी की संपत्ति पीएस पार्लियामेंट स्ट्रीट से बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x